S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : नगर के बस स्टैंड में शान से लहराया तिरंगा , टैक्सी यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 500 से अधिक गाड़ियों के साथ निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा

0 436

नगर के बस स्टैंड में शान से लहराया तिरंगा ,

टैक्सी यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 500 से अधिक गाड़ियों के साथ निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा

शहडोल। “टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत” ने 15 अगस्त के उपलक्ष में एक वृहद संभागीय स्तर की तिरंगा यात्रा कार्य. प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गर्ग के अध्यक्षता में एवं विंध्य पुण्य निर्माण मंच के प्रभारी पंडित जयप्रकाश नारायण गर्ग के मार्गदर्शन में बस स्टैंड में ध्वजारोहण किया गया
जिसके पश्चात नगर में तिरंगा रैली निकाली गई । बता दें कि ऑटो संघ, पिकअप संघ, स्कूल वाहन तथा टैक्सी की लगभग 500 से अधिक गाड़ियां शामिल थी ! यात्रा नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को पुष्प माला अर्पण करते हुए निकाली गई एवं उसके बाद अंबेडकर चौक पहुंची जहां अंबेडकर की प्रतिमा में पुष्प माला भेंट कर उन्हें नमन किया गया यात्रा की अगली कड़ी में रैली जय स्तंभ पहुंची जहां विंध्य पुरुष पंडित शंभूनाथ शुक्ला की प्रतिमा में पुष्प माला अर्पण करते हुए जय हिंद जय विंध्य के नारे लगे उसके बाद रैली बस स्टैंड पहुंची जहां पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा में पुष्प माला भेंट किया गया !

नवीन कार्यकारिणी में श्री गर्ग को मिला संरक्षक का पद

कार्यक्रम के अगले क्रम में नगर बस स्टैंड में नवगठित टीम के पदभार ग्रहण कराया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहडोल विधायिका मनीषा सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल थे ! कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विंध्य पुनर्निर्माण मंच के प्रभारी पंडित जयप्रकाश नारायण गर्ग एवं कांग्रेस नेता रविंद्र तिवारी मौजूद थे।

तद पश्चात सर्वसम्मति से जयप्रकाश गर्ग को टैक्सी यूनियन शहडोल संभाग का संरक्षक घोषित किया गया ! कार्यक्रम के अगले पडाव में टैक्सी यूनियन (पिकअप) का जिला अध्यक्ष असलम हुसैन (टीपू) भाई, टैक्सी यूनियन (स्कूल वाहन) का जिलाध्यक्ष के. के मिश्रा , टैक्सी यूनियन ( आटो) के जिला अध्यक्ष हरिओम साहू , टैक्सी यूनियन (नगर टीम) के नगर अध्यक्ष अजय गोले , टैक्सी यूनियन (डी.जे.) के संभागीय अध्यक्ष प्रीतू को एवं साथ ही सभी टीम की कार्यकारिणी घोषित की गई ! समस्त पद का पदाधिकारी का पदग्रहण मुख्य अतिथि घनश्याम जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश नारायण गर्ग जी एवं टैक्सी यूनियन के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष घानशम जयसवाल द्वारा कराया गया !

Leave A Reply

Your email address will not be published.