S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

शहडोल : संविधान निर्माता ने देश की समृद्धि व संप्रभुता के लिए संविधान में कानून बनाए : जे पी गर्ग , नगर के जय स्तंभ चौक में संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

0 144

संविधान निर्माता ने देश की समृद्धि व संप्रभुता के लिए संविधान में कानून बनाए : जे पी गर्ग ,

नगर के जय स्तंभ चौक में संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

शहडोल (संजय गर्ग)। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को संभागीय मुख्यालय शहडोल के जय स्तंभ चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मां सरस्वती जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश नारायण गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारा संविधान एक महान ग्रंथ है जिसमें भारत के तमाम गरीब ,आदिवासी समेत समस्त भारतीयों के लिए एक कल्याणकारी ग्रंथ है हमारे संविधान निर्माता ने देश की समृद्धि व संप्रभुता के लिए संविधान में कानून बनाए। जिसमें आज संविधान में सभी को सामान्य अधिकार मिल रहा है। श्री गर्ग ने बताया कि उसे समय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर एवं संविधान निर्माण समिति में बाबा साहब के साथ उनके सदस्यों में से एक शहडोल जिले के विंध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्री शंभू नाथ शुक्ला भी संविधान निर्माण समिति में बाबासाहेब के साथ समिति में सदस्य के रूप में उसे वक्त थे जो की आज भी हमारे विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी गौरव की बात है। साथ ही श्री गर्ग के द्वारा जिला शिक्षा विभाग एवं स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनके द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष में इस प्रकार का वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जिससे वहां पर उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को साथ ही वहां पर उपस्थित सभी नागरिकों को संविधान के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी उक्त कार्यक्रम में किया गया जिसमें शासकीय विवेकानंद पुस्तकालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया। जिस पर संविधान से संबंधित प्रश्न छात्र-छात्राओं से वहां उपस्थित डीएफओ जैन के द्वारा किया गया जिस पर बच्चों के द्वारा रोचकता पूर्वक बड़ी ही सुंदर तरीके से जवाब दिया गया। जिसमें शासकीय ग्रंथालय के 13 बालिकाओं एवं 13 बालकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एवं प्रतियोगिता के बाद बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन लालजीत तिवारी ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर अंजली, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर अरविंद शाह , वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश नारायण गर्ग , , जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल पाठक , ग्रंथालय संचालक राजेश निगम सहित अधिकाधिक संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल रहे‌।

Leave A Reply

Your email address will not be published.