S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य...

धनपुरी : सामाजिक सरोकार की ओर दृष्टिगोचर युवा नेता , जिले में जरूरतमंद बच्चों को देंगे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जल्द करेंगे निशुल्क शिक्षा केंद्र की शुरुआत

0 687

सामाजिक सरोकार की ओर दृष्टिगोचर युवा नेता , जिले में जरूरतमंद बच्चों को देंगे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जल्द करेंगे निशुल्क शिक्षा केंद्र की शुरुआत

शहडोल (संजय गर्ग)।सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए युवा समाजसेवी मेहुल श्रीवास्तव ने जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा केंद्र शुरू करने की घोषणा की है। उनका उद्देश्य उन बच्चों तक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पहुंचाना है, जो संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते।

मेहुल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिक्षा केंद्र जल्द ही जिले में प्रारंभ किया जाएगा, जहाँ पुस्तकें, स्टेशनरी, और अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘शिक्षा सबका अधिकार है’ की भावना को साकार करना है।

उन्होंने कहा, “शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। यदि हम आने वाली पीढ़ी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो हमें उनकी शिक्षा पर सबसे अधिक ध्यान देना होगा।”

इस मुहिम के लिए समाज के जागरूक लोगों से सहयोग की अपील भी की गई है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

यह पहल निश्चित रूप से उन बच्चों के लिए एक नई उम्मीद साबित होगी, जो अब तक शिक्षा से वंचित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.