शहडोल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं व उपमुख्यमंत्री का करें भव स्वागत : जे पी गर्ग
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं एवं उपमुख्यमंत्री का करें भव स्वागत: जे पी गर्ग
शहडोल। भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण गर्ग ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शहडोल संभाग के समस्त युवाओं नागरिकों एवं समस्त विंध्यवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। गर्ग ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी घरों एवं प्रतिष्ठानो में राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा फहराने का आग्रह किया है। श्री गर्ग ने बताया कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं विंध्य के लाडले सपूत आदरणीय राजेंद्र शुक्ला स्थानीय गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे शहडोल के समस्त नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं व युवाओं से अपील की है कि श्री शुक्ल के आगमन पर उनका भव्य स्वागत कर उनके समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाएं व उनका मार्गदर्शन प्राप्त करें।
