शहडोल: टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत की तिरंगा यात्रा को उपमुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत की तिरंगा यात्रा को उपमुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शहडोल। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर स्थानिक गांधी चौक पर स्थित टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गर्ग के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया उक्त यात्रा में विशिष्ट रूप से मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला शामिल हुए और स्थानीय गांधी चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सर्वप्रथम श्री शुक्ल ने माल्यार्पण कर यात्रा को हरी झंडी दिखाई उसके बाद यात्रा का प्रारंभ स्थानीय गांधी चौक से होते हुए जय स्तंभ चौक तक पहुंची। तिरंगा यत्रा कलेक्ट्रेट परिसर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित शंभूनाथ शक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन हुआ पूर्व मुख्यमंत्री पंडित शंभूनाथ शुक्ल की प्रतिमा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जयप्रकाश नारायण गर्ग ने माल्यार्पण कर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर श्री गर्ग ने कहा कि आजादी लाखो लाख क्रांतिकारी एवं वीर शहीदों के बलिदान से हमें प्राप्त हुई है हम सभी सौभाग्यशाली हैं । आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस कि वर्षगांठ मना रहे हैं। हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के महान योद्धा पंडित शंभूनाथ जी शुक्ल जैसी अद्भुत शख्सियत हमारे शहडोल के इतवारी मोहल्ला के रहने वाले थे। हम सभी शहडोल वासियों को गर्व है। पंडित शंभूनाथ शक्ल संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के साथ संविधान समिति के सदस्य थे। 15 अगस्त के इस अवसर पर आप सभी लोगों को बधाई देते हुए मैं आग्रह करना चाहता हूं। की देश के महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद , शहीदे आजम भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान , शहीद उधम सिंह , के बताए हुए मार्गों में चलकर अपने स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा करें। इन महान विभूतियां के बताएं रास्ते पर युवाओ एवं नौजवानों से अपील किया।
इस तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में शहर के नागरिक छात्र एवं युवाओं ने शमिल हुए।
इस तिरंगा यात्रा की खास बात यह थी कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल अपने प्रोटोकॉल से हटकर इस यात्रा में शामिल हए जो पूरे शहर मे जन चर्चा का विषय रहा ।
जिसमें मुख्य रूप से पियूष गर्ग , एवं मोटर यूनियन संघ के अध्यक्ष तेज बाली शर्मा समेत टैक्सी यूनियन के समस्त कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। बीजेपी जिला अध्यक्ष शहडोल एवं शहर के अन्य नागरिक यात्रा में उपस्थित रहे। देश भक्ति के गीतों में झूमते हुए लोग भारी संख्या में यात्रा में शामिल हुए।
