S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : चार ब्लॉक से 9 टीम ने ली सहभागिता , गैर परंपरागत ऊर्जा के नए स्वरूप से संबंधित विद्यार्थियों ने बनाया मॉडल ,  जिला विज्ञान प्रतियोगिता एमएलबी में हुई आयोजित

0 292

चार ब्लॉक से 9 टीम ने ली सहभागिता , गैर परंपरागत ऊर्जा के नए स्वरूप से संबंधित विद्यार्थियों ने बनाया मॉडल ,

 जिला विज्ञान प्रतियोगिता एमएलबी में हुई आयोजित

शहडोल (संजय गर्ग)। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में *जादू नहीं विज्ञान है सीखना सिखाना आसान है* का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एमएलबी की प्राचार्य साधना जैन तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम आयोजित में जिले के चार विकासखंड से 9 टीम ने सहभागिता ली . जादू नहीं विज्ञान है। विषय पर विज्ञान द्वारा जनित प्रयोग के बारे में बताया गया।, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में फैले जादू टोना जैसे अंधविश्वास को दूर करना है। 

जहां लोग ढोंगी बाबा बैरागियों के चक्कर में आकर ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों के साथ विज्ञानिक तकनीक से उन्हें अपने जाल में फसाते हैं। और उनके मन में भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं। यह बात कर की यह सब मेरा जादू है। और गांव की भोली भाली जनता उनकी बातों में आ जाती है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिंह , जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल , रमसा अधिकारी , उपस्थित रहे। इसी क्रम में

 कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में और एंजिला निगम आभा श्रीवास्तव, सरस्वती सिंह, कार्यक्रम का संचालन अरुणिमा सिंह एवं लाल जी तिवारी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में तारा लारिया विष्णु कुमार शर्मा अंजना शर्मा प्रीति श्रीवास्तव एम एस बैस, अंजनी कुमार, अनीता मिश्रा, दीप नारायण तिवारी नीरज गुप्ता से सरिता श्रीवास्तव सहयोग रहा बुढार ब्लॉक से शासकीय मॉडल स्कूल भाटिया, शासकीय सांदीपनि विद्यालय बुढार, सोहागपुर ब्लॉक से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई शहडोल, शासकीय हाई स्कूल चंपा, ब्लॉक व्यवहारी से मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल खडूहली, उत्कृष्ट शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, गोहपारु ब्लॉक से कन्या शिक्षा परिसर माता शबरी हायर सेकेंडरी गोहपारू ब्लॉक से,जयसिंह नगर ब्लॉक से सांदीपनि हायर सेकेंडरी जयसिंहनगर इन विद्यालयों के बच्चों ने जादू नहीं विज्ञान कार्यक्रम के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया संदीपनी विद्यालय जयसिंहनगर के द्वारा गैर परंपरागत ऊर्जा के नए स्वरूप से संबंधित मॉडल बनाया गया शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल की छात्राओं के द्वारा त्रिकोणमिति पार्क को दर्शाते हुए मॉडल बनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.