S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : सुहाना ने अर्जित किया द्वितीय स्थान , वन शहडोल रन शहडोल के तहत प्रतियोगिता हुई आयोजित , ढाई किलोमीटर लंबी दौड़ विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग

0 61

सुहाना ने अर्जित किया द्वितीय स्थान , वन शहडोल रन शहडोल के तहत प्रतियोगिता हुई आयोजित , ढाई किलोमीटर लंबी दौड़ विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग

शहडोल। जिला मुख्यालय से लगे मिनी ब्राजील के नाम से प्रसिद्ध विचारपुर में स्थित बेल वेदर विद्यालय में वन शहडोल रन शहडोल के तहत दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। बीते रविवार को प्रातः 7:00 आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न अशासकीय विद्यालयों से लगभग 200 से 300 बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके प्रति बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाई किलोमीटर के इस लंबी दौड़ में टाइम्स पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट टीचर संजय कांगीकार , रामकिशन चौरसिया , अमृतांजलि पटेल , शिवानी नामदेव एवं लक्ष्मी सहीस के मार्गदर्शन में कक्षा नवमी की सुहाना द्विवेदी ने वन शहडोल रन शहडोल के तहत आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अर्जित किया अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का मान बढ़ाया । 

बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है खेल 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहडोल कलेक्टर केदार सिंह ने विद्यालय के खेल मैदान का निरीक्षण किया साथ ही अपने उद्बोधन में कलेक्टर द्वारा जीवन में खेल के महत्व को बच्चों से साझा किया साथ ही विद्यार्थियों को खेल के प्रति प्रेरित किया । अपने उद्बोधन में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान बताया कि न सिर्फ दौड़ बल्कि शारीरिक गतिविधियों के तहत कई तरह के खेल खेले जाते हैं, जिनमें टीम स्पोर्ट्स (जैसे फुटबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल), व्यक्तिगत खेल (जैसे तैराकी, बैडमिंटन, टेनिस, एथलेटिक्स, योग), और मज़ेदार खेल (जैसे बाधा दौड़, रस्सी कूदना, हॉप स्कॉच, साइमन सेज़) शामिल हैं, जो मांसपेशियों और कौशल के विकास के साथ-साथ समन्वय, संतुलन और ऊर्जा खर्च करने में मदद करते है। जिससे व्यक्ति का शरीर स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहता है और उसकी मानसिक और शारीरिक विकास तेजी से होता है।

आपको बता दें कि बीते कुछ वर्षों में शहडोल जिले से खेल – कूद जैसे ( क्रिकेट, फुटबॉल) जैसे खेलो में सबसे ज्यादा रुचि दिखाई है जिसके चलते कई। नव प्रतिभाएं इस शहर ने देश को दिए हैं। जिसका उदाहरण शहडोल की बेटी पूजा वस्त्रकर है। जिन्होंने कम समय में अपनी मेहनत और लगन से भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी एक अमिठ छाप बनाई जिससे न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश-विदेश में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहडोल को लोग जान रहे हैं जिसका कई बार जिक्र देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने व्याख्यानों व उद्बोधनों में किया जा चुका है। 

इसी कड़ी में बेल वेदर विद्यालय के संचालक सफदर हुसैन बोहरा , जिला क्रीड़ा परिसर के समन्वयक पुष्पराज सिंह , क्रीडा विभाग के प्रभारी अजय सिंह समेत बेल वेदर विद्यालय के प्राचार्य समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.