S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

जयसिंहनगर : 69वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालिका वर्ग में आशी का चयन 

0 463

69वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालिका वर्ग में आशी का चयन 

जयसिंहनगर। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 69 वीं राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री नेशनल कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें सांदिपनी विद्यालय जयसिंहनगर की 11 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा आशी सोनी का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मध्य प्रदेश शालेय दल का प्री नेशनल कोचिंग कैंप 25 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। जबकि 01 से 06 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आशी सोनी का नाम मध्यप्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। आशी विकासखंड जयसिंहनगर की पहली खिलाड़ी हैं जिनका चयन राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। उनके चयन पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल आनंद राय सिन्हा, जिला क्रीड़ा प्रभारी संजीव शर्मा व अजय द्विवेदी, शासकीय सांदिपनी विद्यालय जयसिंहनगर के प्राचार्य राजीव तिवारी, विद्यालय स्टाफ सहित नगरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्राचार्य राजीव तिवारी का कहना है कि आशी ऐसे ही लगन से अभ्यास करती रही तो निश्चित ही वह हमें एक दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते हुए नज़र आएंगी। जनजातीय कार्य विभाग की ओर से दो खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं जिसमें दूसरा नाम अनूपपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगवां की छात्रा कृतिका सिंह चतुर्वेदी का नाम भी शामिल है। उनके चयन पर सहायक आयुक्त सहित प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.