S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल / जयसिंहनगर : विकास मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 22 यूनिट रक्तदान

0 431

 विकास मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ 22 यूनिट रक्तदान

शहडोल / जयसिंहनगर। जयसिंहनगर विकास मंच स्थानीय युवाओं का एक समूह है जो आए दिनों नगर में समाजसेवा, जन-जागरुकता सहित अनेक जनहितैषी कार्यक्रमों का आयोजन समय – समय पर करता है। विगत शिविरों की तरह सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे जयसिंहनगर के रक्तदाताओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया जिसके परिणाम स्वरुप 22 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। जयसिंहनगर विकास मंच के संयोजक हिमांशु गुप्ता ने बताया की जयसिंहनगर विकास मंच के माध्यम से हम विगत कई वर्षों से नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं रक्तदान के माध्यम से एकत्रित रक्त शहडोल जिले मे पंजीकृत थैलेसीमिया, सिकल सेल जैसे गंभीर रोगों से ग्रसित बच्चों के उपचार में उपयोग कर बच्चों के जीवन का सहारा बनता है । वर्ष 2025 मे किए गए रक्त के दान से आने वाले नए वर्ष मे कई जरूरतमंदो के सुखद जीवन का उपहार हमने रक्तदान के माध्यम से दिया है। निकट भविष्य मे भी जयसिंहनगर विकास मंच द्वारा जन सहयोग से ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ।

रक्तदान के प्रति लोगों को करें जागरूक

रक्तदान शिविर में उपस्थित खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद प्रताप सिंह ने उपस्थित रक्तदाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि रक्तदान कर आप समाज में अन्य लोगों से भी अपने अनुभव साझा करें जिससे लोगों में रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को समाप्त किया जा सके। रक्तदान से किसी प्रकार की कोई कमजोरी या अन्य दुष्प्रभाव नहीं होता है।

एचडीएफसी बैंक ने किया रक्तदाताओं का सम्मान

गौरतलब है की जयसिंहनगर विकास मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को एचडीएफसी बैंक शहडोल द्वारा सम्मानित किया गया।एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि के रूप मे उपस्थित डब्लूबीओ छमा ओझा ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया एवं सभी के योगदान की सराहना की।

इन्होने किया रक्तदान

सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में 22 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया जिसमें रक्तदाता हिमांशु गुप्ता, प्रवीण ताम्रकार, बृजेन्द्र शुक्ला, पीयूष उपाध्याय, सागर गुप्ता, शिरीष सोनी, कृष तिवारी, सौरभ सोनी, अनिकेत केशरवानी, राजेश सेन, शुभम शुक्ला, रितेश राव, आदित्य गुप्ता, राकेश कुमार वर्मन, रवि तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, शुभम केशरवानी, राम सुयश मिश्रा, दद्दी यादव, अंकित केशरी, हीरालाल प्रजापति ने रक्तदान किया रक्तदान शिविर के संचालन में सिविल अस्पताल जयसिंहनगर से बीएमओ डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉक्टर पुष्पराज सिंह, लैब इंचार्ज सुनील तिवारी एवं जिला रक्तकोष की टीम से ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. शमीम अहमद अंसारी, एल टी गोपी वर्मा, राम प्रसाद लोहार, हीरालाल प्रजापति, राजकुमार सिंह, श्यामला राव सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.