शहडोल: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांगों का जिला कांग्रेस कमेटी ने किया समर्थन ,कर्मचारी संघ की सभी मांगे हैं जायज – सुभाष
शहडोल (संजय गर्ग) । जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया गया है। एवं कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता का कहना है कि कर्मचारियों के सभी मांगे जायज है, दरअसल
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा दो सूत्रीय मांगो को लेकर जय स्तंभ चौक पर धरना प्रदर्शन का प्रदर्शन किए जा रहा है । तक संबंध में आज 28 दिसंबर को स्थल पर पहुंच कर जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगो को जायज बताते हुए कहा है कि माननीय कमलनाथ जी ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से वादा किया है कि आगामी विधान सभा चुनाव मे अगर काँग्रेस की सरकार बनती है तो संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता,इंटक नेता कमलेश शर्मा,अशोक बजाज,दिनेश अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।*
