S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: कमिश्‍नर ने जनसुनवाई में संभाग के दूर दराज क्षेत्रों से आये लोंगो की सुनी समस्‍याएं

0 130

 

शहडोल (संजय गर्ग)। कमिश्नर राजीव शर्मा ने आज साप्‍ताहि‍क जनसुनवाई कार्यक्रम में संभाग के दूर दराज से आने वाले लोंगाे की समस्‍याएं सुनी और समस्‍याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। 

पटवारी ने बंटनवारा के लिये किसान से मांगी रिश्‍वत

 अनूपपुर जिले के पुष्‍पराजगढ तहसील के ग्राम खमरौंध के अनिल सिंह ने कमिश्‍नर को आवेदन करते हुए बताया कि उसके पिता जी के तीन एकड़ जमीन है पिता जी तीन एकड जमीन को छ: बच्‍चों में बांटने के लिये बंटनवारा का आवेदन तहसीलदार पुष्‍पराजगढ को दिये थें/ तहसीलदार पुष्‍पराजगढ द्वारा बंटनवारा का आदेश जारी कर दिया गया है किन्‍तु पटवारी द्वारा उनसे तीस हजार रूपये की मांग की जा रही है। आदेश जारी होने के बावजूद पटवारी द्वारा बंटनवारा आदेश नही दिया गया है। अनिल सिंह ने कमिश्‍नर से आदेश दिलाने की मांग की। जिस पर कमिश्‍नर ने एसडीएम पुष्‍पराजगढ से वस्‍तुस्थिति की जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि इस शिकायत की जांच करें अनिल सिंह एवं उनके परिजनों को बंटनवारा आदेश दिलवायें और पटवारी के विरूद्व शिकायत सही पाये जाने पर सख्‍त कार्यवाही करें।  

बंगों ने पुश्तैनी जमीन पर किया अवैध कब्जा

जनसुनवाई में जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम रउसा के दयासिंह ने आवेदन देकर कमिश्‍नर को बताया कि जयसिंहनगर क्षेत्र के दबंग व्‍यक्ति द्वारा उसे उसकी पुश्‍तैनी जमीन से बेदखल कर जमीन पर कब्‍जा करना चाह रहा है। उन्‍होंने बताया कि यह व्‍यक्ति काफी रसूकदार है और आये दिन भूमि पर कब्‍जे करने की धमकी दे रहा है। 

उन्‍होंने कमिश्‍नर से मांग करते हुए कहा कि उसकी जान माल की एवं उसकी पैतृक भूमि पर कब्‍जा न हो इसकी सुरक्षा की व्‍यवस्‍था की जाए। बुजुर्ग व्‍‍यक्ति की शिकायत पर कमिश्‍नर ने एसडीएम जयसिंहनगर को निर्देश दिये कि बुजुर्ग व्‍यक्ति की पुश्‍तैनी जमीन पर किसी दबंग और रसूकदार व्‍यक्ति का अवैध कब्‍जा न हो इसकी व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें और बुजुर्ग व्‍यक्ति के परिवार को समुचित सुरक्षा प्रदान करें। 

पट्टी पेंट के कार्य का नहीं किया भुगतान

जनसुनवाई कार्यक्रम में अनूपपुर जिले के पुष्‍पराजगढ़ तहसील निवासी अजय कुशवाहा ने कमिश्‍नर को आवेदन देकर बताया कि माँ नर्मदा उदगम ट्रस्ट “नर्मदा मंदिर” अमरकंटक में पट्टी पेंट कार्य 2021 मे किया गया था। जिसके भुगतान भी तक नही किया गया। उन्‍होंने बताया कि पट्टी पेंट का कार्य करके अपना व अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता हूं। पट्टी पेंट कार्य के 80000 रूपये के भुगतान हेतु कई बार एसडीएम पुष्‍पराजगढ, इंजीनियर के पास गया परन्‍तु भुगतान नही किया गया। उनका कहना था कि मुझे मेरे कार्य का भुगतान करवाया जाए। जिस पर कमिश्‍नर ने आवेदन को एसडीएम पुष्‍पराजगढ़ की ओर प्रेषित कर भुगतान कराने हेतु निर्देश दिये।

*पीएम आवास की राशि पर लगी सेंध*

 जनसुनवाई में उमरिया जिले के पाली तहसील के ग्राम भौतरा निवासी धनसिंह ने कमिश्‍नर को बताया कि पिछले 15 वर्षों से पतनार निवासी बंटू एवं उसके पुत्र द्वारा शिवमंगल यादव द्वारा मुझसे भैंस चरवाया गया मजदूरी के नाम पर सिर्फ खाने पीने के लिये भोजन एवं कपड़े दिये गए व मेरे गरीबी रेखा के कार्ड से खुद पिता पुत्र द्वारा आहरण किया जाता रहा है अभी कुछ समय से पीएम आवास राशि मेरे नाम से निकलवाकर मकान बनाकर हड़प लिया है और कोरोना काल में मुझे घर से एवं काम से निकाल दिया गया। जिस पर कमिश्‍नर ने तहसीलदार पाली की ओर आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये । इसी प्रकार जनसुनवाई में आये अन्‍य आवेदनांे की भी सुनवाई की गई।

 जनसुनवाई में उपायुक्‍त राजस्‍व मनीषा पाण्‍डेय सहित अन्‍य विभागीय अधिकारी अधिकारी उपस्थिति थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.