S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर जिला विविध सेवा प्राधिकरण के द्वारा , विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

0 111

 

शहडोल (संजय गर्ग)। प्रधान जिला न्यायाधीश वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में, 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा टाईम्स पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निशा विश्वकर्मा ने अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये स्वामी विवेकानंद द्वारा दिये गये मार्गदर्शन को आत्मसात करने की अपील की एवं उनके शब्दो को दोहराते हुये कहा कि उठो, जागो एवं तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये। जिला न्यायाधीश ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्रदान करने के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृत संकल्पित है।

मोटर यान अधिनियम का करें पालन

विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों से मोटरयान अधिनियम का पालन करने का अनुरोध करते हुये कहा कि बिना ड्राईविंग लाईसेन्स के वाहन नही चलाना चाहिये। लाईसेन्स एवं इन्श्योरेन्स के बिना वाहन चलाने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है और दुर्घटना होने पर वाहन मालिक एवं वाहन चालकों को सजा भी हो सकती है। 

लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण

सचिव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता करायी गयी जिसमें मैरिट में आने वाली छात्राओं कु. सौम्या तिवारी एवं शावनी वर्मा को प्रमाण पत्र दिया गया।
इनकी रही उपस्थिति

विधिक साक्षरता शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा, विद्यालय की प्राचार्य रूबी शुक्ला, समन्वयक आशा सिंह बघेल सहित समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.