शहडोल (संजय गर्ग)। जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा 12 जनवरी को
“स्वामी विवेकानंद” की जन्म जयंती युवा दिवस के शुभ अवसर पर “खेलेगा मध्यप्रदेश”अभियान के अन्तर्गत जिला मुख्यालय में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी के निर्देशानुसार नगर मंडल के अध्यक्ष आशीष तिवारी के नेतृत्व में मैराथन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित
जिसमें मुख्य रुप से जयसिंहनगर विधायक जय सिंह मरावी ,जिला महामंत्री मोहन सोनी ,आदित्य पांडे ,जिला उपाध्यक्ष गोविंद तिवारी ,आदित्य चपरा जिला मंत्री एवं पार्षद अनमोल सोनी ,नगर महामंत्री अतुल तिवारी नगर उपाध्यक्ष उमेश रजक ,नगर कार्यालय मंत्री मोनू गुप्ता लोकेश तिवारी ,आलेख श्रीवास्तव , शिवम मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे!!
