S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत बनाए गए तालाब का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण , कम खर्च में ज्यादा मुनाफा योजना का उद्देश्य – शिवेंद्र सिंह

0 117

 

शहडोल (संजय गर्ग) । अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत बिचारपुर में हितग्राही शीतल टेकाम द्वारा मत्स्य संपदा योजना के अनुदान राशि से बनाए गए तालाब का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने तालाब में मछली उत्पादन गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अपर कलेक्टर को सहायक संचालक शिवेंद्र सिंह परिहार ने दी कि कम खर्च, मुनाफा ज्यादा हेतु मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत किसान को अनुदान राशि मुहैया कराई जाती है। जिससे किसान मछली उत्पादन कर बाजार में अच्छी कीमत प्राप्त करता है। यह पिछले कुछ साल में एक अच्छा मुनाफा देने वाला कार्य बन गया है। जो खेती करते हैं तो बेहद कम लागत में एक तालाब बनाकर मछली पालन की शुरुआत कर सकते हैं। बाजार में मछलियों की मांग बढ़ गई है, ऐसे में मछली पालन बिजनेस एक फायदे का कार्य साबित हो सकता है। इस काम में किसानों की आर्थिक और तकनीकी मदद के लिए मत्स्य संपदा योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत मछली पालन के लिए किसानों को 60 फीसदी अनुदान दिया जाता है।
एक साल में दो से तीन लाख की आमदनी
इस दौरान अपर कलेक्टर ने मत्स्य संपदा योजना के हितग्राही शीतल टेकाम से उनके तालाब के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 0.6 हेक्टेयर में तालाब का निर्माण किया गया है तथा तालाब निर्माण होने पर शासन द्वारा उन्हें 2 लाख 52 हजार तथा मछली उत्पादन, मछली बीज, मत्स्य आहार हेतु 1 लाख 44 हजार रुपए प्राप्त हुए। जिससे मैं लगभग 1 लाख मत्स्य बीज डाला है और मुझे एक साल में लगभग 2 से 3 लाख रुपए की आमदनी हो जाती है। जिसकी अपर कलेक्टर ने प्रशंसा की।

प्रोसेसिंग एवं प्रोडक्शन की ली जानकारी

इस दौरान अपर कलेक्टर ने तालाब में पानी, मछली के रखरखाव हेतु व्यवस्था, मछली प्रोसेसिंग एवं प्रोडक्शन तथा बाजार में विक्रय की भी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक मत्स्य शिवेंद्र सिंह परिहार, कनिष्ठ मत्स्य अधिकारी मसूद अहमद खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.