शहडोल (संजय गर्ग) । कलेक्टर वंदना वैद्य आज सायं तहसील कार्यालय सोहागपुर के सभागार में तहसील कार्यालय सोहागपुर के सभी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा कि।
इस दौरान कलेक्टर ने सभी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक एवं जल्द से जल्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में बंटवारा, नामांतरण, पट्टा इत्यादि की शिकायत पर शिकायतकर्ता का कार्य संतुष्टिपूर्वक कर बंद कराया जाए, जिससे सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में जल्द से जल्द जिला अग्रणी आ सके।
शिकायतकर्ता से कलेक्टर ने की बात
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों से सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के संबंध में चर्चा की। बैठक में पटवारियों द्वारा बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरण कुछ ऐसे हैं, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत किया गया। परंतु जब उनका कार्य करा दिया गया तो शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत संतुष्टिपूर्वक बंद नहीं कराया जाता, जो कई महीनों से लंबित प्रकरण बन जाते हैं। इस दौरान कलेक्टर उन्हें संबंधित शिकायतकर्ता से बात करके सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को बंद कराने के निर्देश दिया।
समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर करें निराकरण
बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को निर्देशित किया कि कोई भी सीएम हेल्पलाइन प्रकरण अनअटेंडेंट न रहे। सभी प्रकरणों को अटेंड किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी नागरिकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुने तथा उनका निराकरण करें।
अगर निराकरण आपके स्तर से नहीं हो रहा है तो वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करके उन समस्याओं का निराकरण कराएं और सीएम हेल्पलाइन प्रकरण संतुष्टि पूर्वक बंद कराएं।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर प्रगति वर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर ज्योति सिंह परस्ते तहसीलदार के.एल. निका सहित तहसील सोहागपुर के समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।
