S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शहडोल आगमन 21मई को , जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भव्य स्वागत की अपील 

0 258

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शहडोल आगमन 21मई को

 जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भव्य स्वागत की अपील 

 शहडोल (संजय गर्ग ) । मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुख्य अतिथि में शहडोल भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 21 मई 2023 दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे शहडोल नगर के मानस भवन ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित होगी। 

 केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पर विशेष जनसंपर्क 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एवं केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन 21 मई दिन रविवार समय दोपहर 12:00 से शहडोल नगर के मानस भवन ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित होगी 

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है।

 कि बीते दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के कटनी प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को शहडोल आने का आमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहजता के साथ स्वीकार किया और 21 मई को जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। भाजपा जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने बैठक को लेकर रूपरेखा तैयार की है और जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों को बैठक में अवश्य रूप से उपस्थित होने की अपेक्षा की है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं प्रदेश अध्यक्ष जी का यह दौरा कई नजरिए से अहम माना जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से भव्य स्वागत करने की अपील की है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.