S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंह नगर: शासन की खाद्यान्न वितरण योजना को सेंध लगा रहा जयसिंह नगर लैंप्स प्रबंधक शुक्ला , ग्रामवासी कर रहे है कार्यवाही की मांग पर अधिकारी दिखा रहे ठेंगा

0 376

शासन की खाद्यान्न वितरण योजना को सेंध लगा रहा जयसिंह नगर लैंप्स प्रबंधक शुक्ला 

 ग्रामवासी कर रहे है कार्यवाही की मांग पर अधिकारी दिखा रहे ठेंगा ।

जयसिंह नगर (संजय गर्ग) । मामला जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत मोहनी का है जहां पर शासकीय उचित मूल्य दुकान जोकि जयसिंह नगर लैंप्स के द्वारा संचालित की जाती है।

बता दें कि ग्राम पंचायत मोहनी में ग्राम वासियों को जो हर माह राशन उपलब्ध कराया जाता है उसमें कोटेदार एवं प्रबंधक के द्वारा सांठगांठ कर उक्त राशन की हेराफेरी की जाती रही हैं।

जिस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा फूड इंस्पेक्टर एवं सीई ओ सहकारिता को जांच कर कार्यवाही की जानी थी।

वह फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।

ऐसा लगता है कि मानो लैंप्स प्रबंधक तीरथ शुक्ला जो उस पूरे राशन घोटाले के मुख्य सरगना बने हुए हैं।

कहीं ना कहीं वरिष्ठ अधिकारी इनसे कुछ खास लगाव रखते हैं तभी तो जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत होने के बाद आज दिनांक तक कार्यवाही हेतु कोई भी अग्रिम कदम नहीं उठाए गए हैं।

यदि सूत्रों की माने तो जयसिंह नगर अंतर्गत केवल मोहनी ग्राम पंचायत ही नहीं अपितु समस्त अधिकांश पंचायतों में भी इसी प्रकार की भररेसाही लैंप्स प्रबंधक तीरथ शुक्ला के द्वारा कोटेदारों से सांठगांठ कर मचाई जा रही है।

ज्ञात हो कि जांच में 54 कुंटल राशन कम पाया गया था बावजूद इसके इस विषय पर जांच कर कार्यवाही करने के एवज में अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।

जोकि अपने आप में एक बड़ा सवाल है???? 

उस समय फूड इंस्पेक्टर सेन के द्वारा जो जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया था उसे कार्यवाही हेतु जयसिंह नगर एसडीएम के यहां भेज दिया गया था।

किंतु अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जो कि अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

 राशन तो राशन मिट्टी का तेल भी पी गया प्रबंधक

अभी-अभी सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पर यह पता चला है कि मासिक राशन तो लैंप्स प्रबंधक तीरथ शुक्ला ने गोल ही कर दिया है।

और अब साहब का नया कारनामा सामने आया है जिसमें 800 लीटर मिट्टी का तेल भी साहब शायद पी गए।

ऐसा हम नहीं कहते ऐसा सूत्र बताते हैं।

जिसका खुलासा हम बहुत जल्द प्रमाणित दस्तावेजों के साथ सूत्रों का पर्दा हटाकर करेंगे।

पर एक बात पल्ले नहीं पड़ती की इतने बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार लैंप्स जयसिंह नगर में पनप रहा है।

लेकिन आला अधिकारी कार्यवाही हेतु मम करने को तैयार नहीं है।

जो कि यह साथ दिखाता है कि कहीं ना कहीं जो संचालन का चयन है वह भी भ्रष्टाचार से कोसों दूर नहीं है।

 इनका कहना

आपके माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है मैं जांच कराकर कार्यवाही करता हूं।

 भागीरथी लहरें (एसडीएम) जयसिंहनगर जिला शहडो

Leave A Reply

Your email address will not be published.