S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

गोहपारू : भ्रष्टाचार का पुलिंदा बना ग्राम पंचायत मलमाथर , घटिया निर्माण एवं फर्जी मास्टर रोल से किया लाखों का गबन

0 267

भ्रष्टाचार का पुलिंदा बना ग्राम पंचायत  मलमाथर

 घटिया निर्माण एवं फर्जी मास्टर रोल से किया लाखों का गबन 

शहडोल (संजय गर्ग) । यूं तो पंचायतों में भ्रष्टाचार एक आम बात हो गई है।

आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी पंचायत में कोई न कोई भ्रष्टाचार के नए कारनामे उजागर होते रहते हैं।

जिसे समय-समय पर हम उसे उजागर करते रहते हैं।

लेकिन शायद अधिकारियों को भ्रष्टाचार से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है तभी तो आलम यह है कि आए दिन पंचायतों में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है।

तब संबंध में एक और भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है।

 यह है मामला

मामला जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत मलमाथर का है।

जहां पर हाल ही में पंचायत के सचिव और सेक्रेटरी द्वारा भारी मात्रा में भ्रष्टाचार का रायता फैलाया गया है।

दरअसल ग्राम पंचायत मलमाथर में सामुदायिक नाडेप और सोखता में घटिया निर्माण कार्य एवं फर्जी मास्टर रोल बनाकर लाखों रुपए का आहरण सचिव एवं सेक्रेटरी द्वारा किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि 23 मई 2023 को पंचायत द्वारा बाउंड्री वाल का निर्माण कराया गया परंतु मजे की बात तो यह है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ कर बाउंड्री वाल की पूरी राशि आहरण कर ली गई है। 

 अब भ्रष्टाचार विस्तार से

दरअसल ग्रामों में पंचायतों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए किया गया है । 

किंतु विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल ग्राम पंचायत मलमाथर में अपनी सारी हदों को पार कर दिया है।

ग्राम पंचायत मल माथुर के भ्रष्टाचार की लिस्ट इतनी लंबी है।

जिसे पहले ही भाग में पूरा बता पाना थोड़ा सा मुश्किल होगा।

लेकिन हम आज आपको कुछ भ्रष्टाचार की चिन्हित बिंदुओं पर प्रकाश डालने का प्रयास करेंगे।

 पुलिया निर्माण का पैसा डकार गए सचिव – सेक्रेट्री

ग्राम पंचायत मलमाथर में सुखलाल पनिका के घर के पास से पुलिया का निर्माण कराया जाना था जो कि आज भी अधूरा पड़ा है किंतु पुलिया निर्माण की पूरी राशि काम पूर्ण होने से पहले ही निकल गई। 

 शौचालय निर्माण की राशि का आहरण

पंचायत भवन के पास सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जाना था जो कि अभी भी अधूरा है और इसकी भी राशि का आहरण ग्राम पंचायत मलमाथर के सरपंच एवं पंचायत सचिव सेक्रेट्री कि साठगांठ से कर लिया गया। 

 तालाब गहरीकरण के नाम पर लाखों की राशि का गबन 

ग्राम में लालमन बैगा के घर के पास तालाब का गहरीकरण का कार्य कराया जाना था।

जिस निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ कर 4 सप्ताह में ही पूरा पैसा फर्जी मास्टर रोल बनाकर जिसका मास्टर रोल नंबर 631.209.632.210 है इसके द्वारा लाखों की राशि का आहरण कर लिया गया है। 

इसी प्रकार ग्राम पंचायत के अंदर भारी मात्रा में भ्रष्टाचार संबंधित अनियमितताएं हैं जिसकी शिकायत कई बार वहां के पंचों द्वारा कमिश्नर से की गई है इसके बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

लेकिन सवाल यह उठता है कि इतनी भारी मात्रा में भ्रष्टाचार पंचायतों में मचाया जा रहा है इसके बावजूद भी आला अधिकारी द्वारा उस पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

 

 इनका कहना 

अभी बैठक में हूं बाद में बात करते हैं। 

 वेद मणि मिश्रा (सीईओ) जनपद गोहपारू जिला शहडोल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.