S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

जयसिंहनगर : जयसिंहनगर विकास मंच के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट हुआ रक्तदान

0 136

जयसिंहनगर विकास मंच के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट हुआ रक्तदान

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । जिला चिकित्सालय शहडोल स्थित ब्लड बैंक में लगातार कम हो रही रक्त की उपलब्धता को देखते हुए ब्लड बैंक शहडोल की टीम के आग्रह पर जयसिंहनगर विकास मंच के द्वारा जयसिंहनगर के जनपद पंचायत सभागार में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक शहडोल से श्री मती श्यामला राव एवं उनकी टीम साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर के बीऍमओ डॉ. के एल दीवान, बी पी एम पाण्डेय, डॉ. सीता राम साहू की उपस्थित एवं देखरेख में जयसिंहनगर के युवाओ ने रक्तदान शिविर में बढ़चढ़कर रक्तदान करते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया l ब्लड बैंक द्वारा सभी रक्तवीर रक्तदाताओ को रक्तदान का प्रमाण पत्र वितरित कर सभी का उत्साहवर्धन किया गया l

जयसिंहनगर विकास मंच के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में दीपक केशरवानी, प्रवीण ताम्रकार, वेद प्रकाश दिवेदी, शिब्बू यादव, राजेंद्र केवट, विनय शुक्ला, राकेश अग्निहोत्री, अलोक गुप्ता, सीतेन्द्र पयासी, रामजी गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, गणेश सोनी, भूपेश बंसपाल, धीरेन्द्र शिवहरे, हिमांशु गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, थाने सिंह, संजीव गुप्ता, राम सुयस मिश्रा, उमेश गुप्ता, अभिषेक केशरवानी, रवि शंकर तिवारी, आदित्य गुप्ता, राहुल सोनी, शुभम शुक्ला, अभिषेक सिंह, पियूष उपाध्याय, उमंग केशरवानी, शैलेन्द्र राव, राजेश कुमार जायसवाल, संस्कार प्रधान, ऋतिक गुप्ता, सुजीत साहू, शिवम् जायसवाल ने रक्तदान कर जीवनदान का पूनीत कार्य किया l रक्तदान शिविर के आयोजन में जयसिंहनगर विकास मंच के हिमांशु गुप्ता, ब्रज किशोर तिवारी, प्रवीण ताम्रकार एवं आशीष गुप्ता ने मुख्य भूमिका का निर्वाहन किया l

Leave A Reply

Your email address will not be published.