S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल : एमपी बीजेपी का मिशन फतेह , प्रधानमंत्री ने शहडोल जिले के लालपुर से भरी हुंकार, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

0 297

एमपी बीजेपी का मिशन फतेह,

प्रधानमंत्री ने शहडोल जिले के लालपुर से भरी हुंकार,

कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

शहडोल (संजय गर्ग)। बता दें कि आज जिले के लालपुर हवाई अड्डे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ
बता दें कि मध्यप्रदेश में चुनावी रण काफी तेज हो गया है जिसके चलते प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश में यह दूसरा दौरा है।
प्रधानमंत्री का आगमन होने के पश्चात
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में मगन सिंह कुलस्ते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण के तहत स्वागत व अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मनसुखभाई मंडावी के द्वारा सिकल सेल एनीमिया के संबंध में जानकारी दी गई उनके द्वारा बताया गया कि यह बीमारी ज्यादातर आदिवासियों के लिए खतरा है।
उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 278 जिलों में 40 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही।
उन्होंने बताया कि सिकल सेल एनीमिया से बचने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपचार रोगियों को उपलब्ध कराएंगे।
साथी स्मार्ट कार्ड भी प्रदान करे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि एक करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का वितरण होगा।
एवं आयुष्मान ग्राम सभा का आयोजन प्रदेश के 25 हजार ग्रामों में होगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 28580 अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड चल रहा है।
साथ ही 45000 मरीज अस्पताल में आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा रहे।
इतना ही नहीं देश भर में 5 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं।

_मंच से सीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में सभा को संबोधित करते हुए मंच से कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में जनता से जुड़ी समस्त जन कल्याणकारी योजनाएं को बंद कर दि। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेश ने अपने कार्यकाल में जल जीवन मिशन आवास योजना समेत कई ऐसी जन कल्याणकारी योजनाओं को चौपट कर दिया।
_विकास की गंगा प्रदेश में प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से बह रही_
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां एक तरफ कांग्रेश के 15 महीने के कार्यकाल के भ्रष्टाचार को जनता को बताया वहीं दूसरी ओर अपने कार्यों का ब्यौरा भी जनता के समक्ष रखा उन्होंने बताया कि हमने 38 लाख मकान आवास योजना के तहत बनवाए हैं।
अब हमारा लक्ष्य है कि लाडली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह ₹1000 देकर उनका आर्थिक विकास करें।

_सिकल सेल एनीमिया उनमुल्क मिशन का प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ_
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल दौरे में मोदी द्वारा सिकल सेल एनीमिया उल मुल्क मिशन का शुभारंभ लालपुर हवाई अड्डे से किया गया।
इस दौरान सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारी के खिलाफ उनकी जंग गुजरात से ही शुरू हो गई थी एवं प्रधानमंत्री बनने के बाद 2047 तक वह भारत को सिकल सेल एनीमिया जैसी घातक बीमारी से पूर्णता मुक्त करवा देंगे।
सिकल सेल एनीमिया उनमुल्क मिशन यह आदिवासियों को वह पूरे समुदाय को नया जीवन देगा।
क्योंकि यह ऐसी बीमारी है जो आदिवासियों में ही पाई जाती है।
मिशन के क्रियान्वयन के लिए गाइडलाइंस जारी की गई।
प्रधानमंत्री ने मीना सिंह गोड़ हेमराज , राजेंद्र सिंह गोड़ को सिकलसेल काउंसलिंग कार्ड प्रदान कर मिशन का शुभारंभ किया।

_डिजिटल एवं पीवीसी आयुष्मान कार्डो का वितरण_

कार्यक्रम की इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ से मंदाकिनी जोगी, दीपक कुमार समेत 3.5लाख लोगों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
साथी ही आदिति यादव , प्रेम प्रकाश , रुबीना बेगम समेत1 करोड लोगों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण प्रधानमंत्री मोदी ने किया।
आयुष्मान योजना के अंतर्गत 14 करोड़ लोगों का कार्ड देश में बनाया गया।
प्रधानमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में जय सेवा जय जोहार से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए सिकल सेल एनीमिया के विषय में प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि देश के आदिवासियों के जीवन को सुरक्षित करने का यह मिशन है।
ढाई लाख बच्चों का जीवन बचाने का संकल्प है ।
सिकलसेल उनमुल्क मिशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकल सेल एनीमिया बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह बीमारी काफी कष्ट भरी होती पीठ पर सीने असहनीय दर्द होता है।
यह बीमारी अनुवांशिक है पीढ़ी दर पीढ़ी एक-दूसरे में फैलती है।
हमारे देश में लगभग 50% लोग इस बीमारी से जूझ रहे।
उन्होंने कहा कि यह नतीजे पहले कि सरकार की आदिवासी समाज के प्रति बेरुखी के कारण है।
_2047 तक सिकल सेल एनीमिया बीमारी से मुक्त भारत बनाएंगे_
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदिवासी समाज भाजपा सरकार के लिए हमारे लिए भावनाओं का विषय इस बीमारी का जांच करवाना आवश्यक है।
एवं हमने संकल्प लिया है कि 2047 तक हम इस बीमारी से भारत को मुक्त कर देंगे।
प्रधानमंत्री ने कुछ आंकड़ों को समक्ष रखते हुए बताया कि देश में 2025 तक टीवी को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा।
2013 में 10 लाख से अधिक मामले देश में टीवी के थे किंतु 2022 में यह दो लाख से कम हुए हैं।

आयुष्मान कार्ड मोदी की गारंटी है
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया यह कार्ड कोई साधारण कार्ड नहीं बल्कि 5 लाख का एटीएम है।
और यह मोदी की गारंटी है।
देश में अब तक 5 करोड़ गरीबों का आयुष्मान कार्ड से इलाज हुआ है।
यह इलाज मोदी दे रहा है भाजपा दे रही है।

नीतियों में खोट गरीबों पर चोट कांग्रेस की गारंटी

जिले के लालपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी हुंकार भरते हुए।
कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि झूठी गारंटी वालों से सावधान रहें जिनकी खुद की गारंटी नहीं है वह जनता की गारंटी क्या लेंगे कांग्रेस सरकार गारंटी की झूठी आशाएं देती है।

विपक्षी एकजुटता पर मोदी ने कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के लालपुर में सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी एकजुटता पर तीखे हमले बोले उन्होंने कहा इस विपक्षी एकजुटता की भी कोई गारंटी नहीं जो खुद भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और रिमांड में बाहर है।
वह देश को वह जनता को कैसे भरोसा दिला पाएंगे कांग्रेस समेत झूठी गारंटी वाले परिवार वादी पार्टियों से आदिवासी समाज बच कर रहे।
अन्यथा इसकी बहुत बड़ी कीमत आदिवासियों को चुकानी पड़ सकती है।
कांग्रेसी कैसी सरकार है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध करती है।
हमारी सरकार ने 400 से अधिक आदिवासियों को शिक्षा का अवसर दिया है।

पेसा एक्ट से जनजातियों को मिला अधिकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पेसा एक्ट से हमने जनजातियों को उनका अधिकार दिलवाया है कांग्रेस सरकार ने तो गोड समाज के दिग्गज नेता स्व दलबीर सिंह का अपमान किया है।

रानी दुर्गावती का 500 वा जन्मशताब्दी मनाएगा देश
प्रधानमंत्री मोदी ने भरे मंच से ऐलान किया कि वीरांगना रानी दुर्गावती की जनशताब्दी पूरा देश मनाएगा एवं इनके नाम के चांदी के सिक्के भी निकाले जाएंगे।
तथा रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र पर एक फिल्म भी बनाई जाएगी।
आदिवासियों का साथ मोदी के साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की अगुवाई में मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम को छू रहा है ।

पकरिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

इसके पश्चात सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल जिले के बुढार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरिया पहुंचे जहां पर उन्होंने 47सौ लोगों की आबादी वाले इस गांव में तेंदूपत्ता संग्रहण समिति के अध्यक्ष से संवाद किया।
साथी प्रधानमंत्री ने पेसा एक्ट से संबंधित जानकारियों का विवरण स्थानीय लोगों से संवाद कर के लिया इसके समेत भूमि प्रबंधन समिति तथा अमृत सरोवर तालाब निर्माण के संबंध में हो रहे कार्यों का विवरण व जानकारी भी प्रधानमंत्री ने लिया।

लखपति दीदियों से भी किया संवाद
संपूर्ण कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखपति दीदियों से संवाद किया एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
जिसके पश्चात प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम वासियों के समक्ष भोजन भी ग्रहण किया।
भोजन का आनंद लेते समय प्रधानमंत्री ने कुटकी की खीर एवं कोदो का स्वाद भी लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.