S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : दबंग कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा भूमि समेत तालाबों पर अवैध कब्जा कर कमा रहा लाखों रुपए , सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रेस वार्ता आयोजित कर किया खुलासा

0 2,123

दबंग कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा भूमि समेत तालाबों पर अवैध कब्जा कर कमा रहा लाखों रुपए

सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रेस वार्ता आयोजित कर किया खुलासा 

शहडोल (संजय गर्ग)। 4 जुलाई 2023 को नगर के स्थानीय इंडियन कॉफी हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता गीता सिंह परिहार द्वारा किया गया।
संबंधित प्रेस वार्ता में गीता सिंह परिहार द्वारा दबंग कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा उर्फ नित्तू के ऊपर भूमि एवं तालाबों पर अवैध कब्जा कर नियम विरुद्ध तरीके से व्यवसायिक पारदर्शिता से उपयोग करने का आरोप लगाया गया।

मामला कुछ इस प्रकार
सामाजिक कार्यकर्ता गीता सिंह परिहार द्वारा बताया गया कि भू माफिया अभिषेक मिश्रा उर्फ नित्तू द्वारा आराजी खसरा नंबर 517 1/2 की भूमि में अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उक्त भूमि नगर के पुरानी बस्ती सत्यम वीडियो के पास स्थित है।
उक्त भूमि राधा सिंह पति दिलीप सिंह निवासी बरगवां अमलाई जिला अनूपपुर द्वारा भूमाफिया अभिषेक मिश्रा से क्रय की गई थी।
जिसकी विद्वत रजिस्ट्री रजिस्ट्रार कार्यालय शहडोल से विक्रय पत्र क्रमांक एमपी 378582021ए 1558077 9 जुलाई 2021 को अभिषेक मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 29 /38 पुरानी बस्ती सत्यम वीडियो के सामने के द्वारा रजिस्ट्री कराई गई थी।
गीता सिंह द्वारा बताया गया कि क्रय करता द्वारा उक्त भूमि का नामांतरण भी करा लिया गया है।
इसके बावजूद भी अब भूमाफिया अभिषेक मिश्रा उर्फ नित्तू के द्वारा जबरन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
एवं उक्त भूमि का कब्जा क्रय करता को नहीं दिया जा रहा है ।
साथी उक्त भूमि में पजेशन भी नहीं मिल रहा है मांगने पर भूमाफिया द्वारा जान से मारने की धमकी व आदिवासी एक्ट में फसा देने की धमकी दी जा रही है।
जिसका खुलासा पत्रकार वार्ता में गीता सिंह परिहार द्वारा किया गया। 

तलाब भाटकर चल रहा व्यवसायिक परिसर
आयोजित प्रेस वार्ता में गीता सिंह परिहार द्वारा दबंग कांग्रेसी नेता अभिषेक मिश्रा पर आरोप लगाया है कि न्यू मार्केट के पीछे तथाकथित व्यक्ति के द्वारा तालाब को भाट कर अवैध कब्जा कर लिया गया है जिस पर वह है व्यवसायिक परिसर चला रहा है।
उन्होंने कहा कि क्या शहर में इतना बड़ा प्रशासनिक तपका होने के बावजूद भी तथाकथित कांग्रेस नेता का दबदबा इतना बढ़ गया है कि वह अब सरेआम जमीनों पर व तालाबों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं जिसमें स्थानीय प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।
क्या फुटपाथ भी है निजी संपत्ति
गीता सिंह परिहार द्वारा प्रेस वार्ता में नगर के चौपाटी के सामने स्थित न्यू मार्केट की कुछ तस्वीरें प्रेस वार्ता में पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत की।
जिस पर उन्होंने कहा कि क्या अब फुटपाथ भी तथाकथित कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा की निजी संपत्ति है।
जिसका उपयोग अब वह लोगों के चलने का नहीं बल्कि खुद उसका उपयोग कर रहे हैं।

कट्टो से लेकर नशीले पदार्थ के व्यापार तक का कांग्रेस महासचिव पर लगा आरोप
आयोजित प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता गीता सिंह परिहार द्वारा बताया गया कि शहडोल कांग्रेस महासचिव अभिषेक मिश्रा उर्फ नित्तू
के द्वारा कट्टो से लेकर नशीले पदार्थों का व्यापार भी गोपनीय तरीके से किया जाता है।
जिस पर पत्रकारों ने सवाल किया तो गीता सिंह द्वारा कहा गया कि मैं जल्द से जल्द इसके सबूत लेकर पुनः एक प्रेस वार्ता आयोजित करूंगी।

अब देखना यह होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेश के जिम्मेदार के ऊपर इस प्रकार के आरोपों का दौर जो प्रारंभ हुआ है इसका क्या असर चुनाव में देखने को मिलेगा।
क्या पार्टी की छवि इन तथाकथित नेताओं के द्वारा डूबा दी जाएगी।
यह तो भविष्य के गर्त में है।

इनका कहना
जब इस संदर्भ में कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा से संपर्क साधने का प्रयास दूरभाष के माध्यम से किया गया तो उनका फोन कवरेज क्षेत्र के बाहर आया।

अभिषेक मिश्रा ( नित्तू)।
कांग्रेस महासचिव शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.