S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : भ्रष्टाचार के बाद अब शराबियों का अड्डा बना जिला शिक्षा विभाग , अंधेर नगरी चौपट राजा के तर्ज पर हो रहा कार्य ।

0 759

भ्रष्टाचार के बाद अब शराबियों का अड्डा बना जिला शिक्षा विभाग ,

अंधेर नगरी चौपट राजा के तर्ज पर हो रहा कार्य ।

शहडोल (संजय गर्ग) ।  मामला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का है ।
जहां पर कार्यालय के अंदर अब तक तो आपने भ्रष्टाचार के नए-नए किस्से सुने होंगे लेकिन आज हम बात करेंगे जिला शिक्षा कार्यालय को किस प्रकार वहां के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सहदेकर शराब का अड्डा बना दिया गया है।
दरअसल जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र सिंह मरावी जोकि आए दिन कार्यालय के अंदर शराब पीकर आते हैं।
गौर करने वाली बात तो यह है की तथाकथित व्यक्ति प्रतिदिन शराब के नशे में होकर कार्यालय में आता है और कार्यालय में पदस्थ जिम्मेदारअधिकारियों के द्वारा संबंधित व्यक्ति को पूर्ण रूप से संरक्षण देकर कार्यालय को भ्रष्टाचार के बाद अब शराब का अड्डा बना दिया गया है जो कि कार्यालय में शराब पीकर तो आते ही हैं साथ में शराब की सीसी भी जेब में लेकर आते हैं ।
एवं तथाकथित व्यक्ति के द्वारा नशे में कार्यालय समेत कार्यालय में आने जाने वाले आगंतुकों से अभद्र भाषा में वार्तालाप किया जाता है साथी गाली गलौज किया जाता है।

क्या शराब के नशे में पढ़ाया जाता है शिक्षा का पाठ
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जहां पर समस्त समस्त शैक्षणिक कार्य का संचालन होता है।
तो वहां शराब के नशे में कार्य करना या आना जाना उचित है या अनुचित इसका फैसला हमारे पाठकों को करना है।
किंतु कार्यालय में इस प्रकार के कृतियों को यदि अंजाम दिया जा रहा है तो क्या इसकी खबर जिला शिक्षा अधिकारी को न होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है।
क्या इस प्रकार शिक्षा के स्तर को जिला शिक्षा अधिकारी बढ़ाएंगे यह कहीं ना कहीं यह मामला जिला शिक्षा अधिकारी समेत कार्यालय में पदस्थली कर्मचारियों के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

क्या नशा मुक्ति अभियान से नहीं है जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का वास्ता
इन दिनों जगह-जगह नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाया जा रहा है किंतु आलम यह है कि प्रशासनिक कार्यालय में ही कार्य कर रहे अधिकारी व कर्मचारी इस प्रकार नशे द्युत होकर कार्यालय का माहौल खराब कर रहे है।

लेख अधिकारी कर रहे मामले को दबाने का प्रयास

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेख अधिकारी शिवकुमार गुप्ता के द्वारा इस पूरे मामले में पर्सनल मैटर सॉल्वर का रोल निभाया जा रहा है।
जब हमारी टीम कार्यालय में कवरेज के दौरान पहुंची तो संबंधित व्यक्ति के द्वारा कहा गया कि उसको कुछ मत करना जो भी है हम समझ लेंगे।
अब समझ लेंगे इसका मतलब भी लेख अधिकारी समेत हम सब भी समझ रहे हैं।
शिवकुमार गुप्ता के इस वक्तव्य से एक बात तो साफ हो जाती है।
कि जितेंद्र सिंह मरावी जैसे शराबियों को कार्यालय में एंट्री देने का कार्य किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.