सहायक यंत्री अशोक मरावी बने जयसिंहनगर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। जनपद पंचायत जयसिंहनगर में पदस्थ सहायक यंत्री अशोक मरावी ने आज दिनांक 1 सितंबर 2023 को जनपद पंचायत जयसिंहनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया उनके पदभार ग्रहण करने पर जनपद पंचायत के सदस्यों ने एवं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिवों ने खुशी व्यक्ति की है जनपद सदस्य एवं सभापति महिला बाल विकास राजेश मिश्रा ने अशोक मरावी को बधाई दी है बधाई देते हुए राजेश मिश्रा ने कहा कि मरावी के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में चल रहे रोजगार मूलक एवं हितग्राही मूलक कार्यों को गति मिलेगी जिससे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा अशोक मरावी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद ग्रहण करने पर जयसिंहनगर समेत शहडोल के पत्रकारों ने भी मरावी को बधाई दी है।
