शहडोल : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदेह : सुभाष , जिले में विद्युत विभाग द्वारा लगाया जा रहे हैं स्मार्ट मीटर का कांग्रेस ने जताया विरोध
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदेह : सुभाष ,
जिले में विद्युत विभाग द्वारा लगाया जा रहे हैं स्मार्ट मीटर का कांग्रेस ने जताया विरोध ।
शहडोल (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा है कि, शहडोल जिले मे विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर दबाव बना कर इस समय नए मीटर लगाए जा रहे हैं, जो कि गलत है।
उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पहले ही जिले में डिजिटल मीटर लगे हैं, अब फिर 7 हजार रुपए का मीटर लगाया जा रहा है, इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होगी, मीटर सिर्फ लूट करने के लिए लगाया जा रहा है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदेह साबित होंगे। एक लाख से अधिक मीटर शहडोल जिले में लगाने का लक्ष्य है।
जिलाध्यक्ष ने कहा ऑनडिमांड ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने चाहिए,लोगों के घरों में जबरदस्ती घुस-घुसकर मीटर बदले जा रहे हैं। जिसका विरोध किया जा रहा है। ग्राहक और सेवा प्रदाता के बीच प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। इस पूरे सिस्टम में खामी है।
सुभाष गुप्ता ने कहा की इन मीटरों के गुणवत्ता की जांच हो व उपभोक्ताओं की सहमति से ही मीटर लगाए जाएं, अगर ऐसा नहीं होता है तो जिला काँग्रेस कमेटी जन आन्दोलन के लिए विवश होगी।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।
