S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : शिक्षक है राष्ट्र के निर्माता : अरविंद पांडे , जिला स्तरीय विज्ञान मेला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 643

शिक्षक है राष्ट्र के निर्माता : अरविंद पांडे 

 जिला स्तरीय विज्ञान मेला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शहडोल (संजय गर्ग) । जादू नहीं विज्ञान है सीखना सिखाना आसान है विज्ञान के प्रति जागरूकता अभियान अंतर्गत जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता जागृत करने तथा घटनाओं के पीछे के वैज्ञानिक कारणों को जानने के लिए जादू नहीं विज्ञान है सीखना सीखना आसान है का जिला स्तरीय विज्ञान मेला कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में किया गया। 

 11 स्कूल की टीमों ने लिया भाग

 जिन स्कूलों ने सहभागिता की वे हैं शास.उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय रघुराज क्रमांक 2, शासकीय एमएलबी कन्या उ.मा. विद्यालय शहडोल, शास उ. मा. विद्यालय भोलहरा ,शास. मॉडल उ. मा.विद्यालय चांपा ,सी .एम .राइस जयसिंहनगर ,शास. उ. मा विद्यालय देवरी नंबर 1,शास.सी .एम .

राइस विद्यालय छतवई , शासकीय हाई स्कूल बरकोड़ा,.शास. सी.एम .राइस बुढार , शास. हाई स्कूल सरवही खुर्द ,शासकीय हाई स्कूल सामतपुर , कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक जिला परियोजना समन्वयक रमसा अरविंद पांडे शास. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय के प्राचार्य पीके मिश्रा ,उप प्राचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव निर्णायक ए पी सिंह, के के पटेल,संजीव शर्मा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर , साधना जैन सहायक विज्ञान अधिकारी एवम जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, ममता पटेल, आर पी सिंह , लाल जी तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया, कार्यक्रम के प्रारंभ में मनोज कुमार श्रीवास्तव सर के द्वारा बताया गया कि हमारे समाज में फैले हुए अंधविश्वास को दूर करना अत्यंत आवश्यक है और इस कार्य में समग्र शिक्षा अभियान द्वारा चलाया गया कार्यक्रम जादू नहीं विज्ञान बहुत सहायक हो सकता है अरविंद पांडे द्वारा जिले से उपस्थित समस्त शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि आप राष्ट्र निर्माता हैं आपके मार्गदर्शन में बच्चे कार्य करते हैं ज्यादा से ज्यादा बच्चों का रजिस्ट्रेशन इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम में कराएं कार्यक्रम के सफल संचालन में अखिलेश पांडे एवं समसुद्दीन का सहयोग रहा ।

 प्रत्येक जादू के पीछे छुपा है विज्ञान

बच्चों के द्वारा नारियल की जटा में आग लगाना ,पानी में आज उत्पन्न करना, नाग की हत्या करने पर नागिन के द्वारा पीछा करना, मंत्र शक्ति से बिना माचिस के हवन कुंड में आग जलाना, भूत को खाना खिलाना, जादुई शक्ति से कांच को गायब करना जैसे अनेक प्रयोग करके दिखाए गए इन प्रयोगों के माध्यम से गांव में फैले हुए अंधविश्वासों को दूर करने का प्रयास किया गया दुनिया में कोई भी जादू नहीं होता ,प्रत्येक जादू के पीछे वैज्ञानिक कारण है कार्यक्रम में प्रथम स्थान दो टीमों शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. एवं एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान शास.उ. मा. वि. भोलहारा , तृतीय स्थान शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा , चतुर्थ स्थान शास. सी.एम .राइस वि जयसिंहनगर एवं पांचवा स्थान शासकीय उ.मा.विद्यालय देवरी नंबर वन को प्राप्त हुआ अन्य विद्यालय के बच्चों ने भी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर अंधविश्वास दूर करने का प्रयास किया इन प्रयोगो के पीछे का वैज्ञानिक कारण यह है नारियल की जटा में आग लगाने में बाबा लोग सोडियम नारियल में छुपाते हैं, हवन कुंड में आग लगाने में पोटैशियम पर मैग्नेट की पुड़िया छुपा देते हैं हवन कुंड में और उसके ऊपर ग्लिसरीन डालते हैं जिससे ऊष्माक्षेपी क्रिया के कारण आग लग जाती है कांच और ग्लिसरीन का अपवर्तनांक लगभग समान होने के कारण जब दो कांच के बर्तन के बीच ग्लिसरीन भरी जाती है तो अंदर वाला कांच का बर्तन गायब हो जाता है इस तरह विज्ञान के अनेक प्रयोग हैं जो किसी जादू से काम नहीं

Leave A Reply

Your email address will not be published.