S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक रामपाल की हुई घर वापसी , कहा पार्टी छोड़ने पर हुई असहनीय पीड़ा लगा पिता से हो रहा हूं अलग

0 340

कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक रामपाल की हुई घर वापसी ,

कहा पार्टी छोड़ने पर हुई असहनीय पीड़ा लगा पिता से हो रहा हूं अलग
शहडोल (संजय गर्ग) । जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे संभाग में सियासी उठा पटक जा रही है।
इसी संबंध में 27 अक्टूबर को कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया इसके पश्चात कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूर्व विधायक रामपाल सिंह कि कांग्रेस में वापसी का ऐलान किया।
रामपाल सिंह ने कहा की पार्टी छोड़ने पर असहनीय पीड़ा हुई लंबे समय से मेरा पूरा परिवार पार्टी से जुड़ा रहा पार्टी छोड़ने पर मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने पिता से अलग हो रहा हूं। आपको बता दे की टिकट न मिलने पर नाराज रामपाल सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।
किंतु वरिष्ठ नेताओं की समझाइश से उनकी कांग्रेस में वापसी हुई ।
इसके बाद जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा की रामपाल सिंह पार्टी का बड़ा चेहरा है और निश्चित तौर पर इस बार ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस सबसे ज्यादा वोटो से जीत दर्ज करेगी।
पूर्व विधायक की घर वापसी से विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा के भी अनुमान लगाए जा रहे हैं।
जब इस संबंध को लेकर पत्रकारों द्वारा रामपाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है यदि पार्टी मौका देगी तो हम जरूर कार्य करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.