S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल : कर्मचारियों पर भाजपा द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान इंटक यूनियन द्वारा आहूत की गई बैठक मे कांग्रेस प्रत्याशी उमा धुर्वे का किया गया समर्थन

0 470

कर्मचारियों पर भाजपा द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान

इंटक यूनियन द्वारा आहूत की गई बैठक मे कांग्रेस प्रत्याशी उमा धुर्वे का किया गया समर्थन

धनपुरी (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन मे धनपुरी मे इंटक यूनियन द्वारा आहूत की गई बैठक मे सभी यूनियन ने जैतपुर विधानसभा की काँग्रेस प्रत्याशी सुश्री उमा धुर्वे के पक्ष मे मतदान करने का संकल्प लिया व हरसंभव मदद करने का वचन दिया।
जहाँ सभी यूनियन के सदस्यों ने भाजपा द्वारा श्रमिकों का शोषण करने का व भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारियों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान कर, काँग्रेस की श्रमिक हितैषी व कर्मचारियों की सदैव शुभचिंतक सरकार बनाने की बात कही।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, शोभाराम पटेल, हेमचंद्र साहू, जितेन्द्र विशेन,उमर साहू, याक़ूब, समुहा प्रजापती, एस एन मिश्रा, विनय सिंह, सच्चिदानंद, सुरेश मरावी, संगीता दुबे, अमरजीत सिंह, आदि सैकडों की संख्या मे काँग्रेसजन व यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.