S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जैतपुर :रोड नहीं वोट नहीं के नारे लगा रही जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता , मतदान क्रमांक 10 नगपुरा ग्राम पंचायत का मामला

0 433

रोड नहीं वोट नहीं के नारे लगा रही जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता

मतदान क्रमांक 10 नगपुरा ग्राम पंचायत का मामला 

जैतपुर (संजय गर्ग) । मामला जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र का है जहां पर क्षेत्र क के मतदान क्रमांक 10 नगपुरा के ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए जा रहे है।
ग्रामीणों का कहना है कि हमारा पूरा कार्य जैतपुर से संचालित होता है जैतपुर हमारा तहसील है।
हमें प्रतिदिन आवश्यक कार्य हेतु जैतपुर आना जाना पड़ता है किंतु सड़क की हालत इतनी बदहाल है।
जिसके चलते ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए गए हैं।
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि हमने चुनाव का बहिष्कार करने से पहले जिला कलेक्ट्रेट में इसकी सूचना दी थी किंतु हमें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला जिसके चलते हम यह कदम उठाने पर मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमें रोड निर्माण कराए जाने हेतु सक्षम अधिकारी आश्वासन नहीं देते तब तक हम वोट डालने नहीं जाएंगे।
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि दोनों ही राजनीतिक दल के प्रत्याशियों ने क्षेत्र का दौरा किया तो क्या नगपुरा के ग्रामीणों की यह समस्या पार्टी व प्रत्याशियों को नहीं दिखी।
साथी कलेक्ट्रेट में सूचना देने के बावजूद भी अब तक उसे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते विधानसभा जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगपुरा मतदान क्रमांक 10 के ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार किया गया है।
जोकि आज लोकतंत्र के इस महापर्व के अवसर पर काफी निंदनीय है अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों की समस्या का निदान कौन करता है घर-घर वोट मांगने जा रहे जनप्रतिनिधि या फिर स्थानीय प्रशासन

Leave A Reply

Your email address will not be published.