S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल: 53 वर्षीय डॉ विनम्र जैन ने अपनी मेहनत और लगन से आदिवासी अंचल में अमृता हॉस्पिटल को पहुंचा अपने मुकाम तक , एमआरसीएस की डिग्री हासिल कर संभाग एवं प्रदेश में चुनिंदा सर्जनों में जैन ने बनाई अपनी जगह

0 311

53 वर्षीय डॉ विनम्र जैन ने अपनी मेहनत और लगन से आदिवासी अंचल में अमृता हॉस्पिटल को पहुंचा अपने मुकाम तक ,

एमआरसीएस की डिग्री हासिल कर संभाग एवं प्रदेश में चुनिंदा सर्जनों में जैन ने बनाई अपनी जगह

शहडोल (संजय गर्ग) । कई साधारण और जटिल सर्जरी के मामलो में संभाग अब बेहद भाग्यशाली है, इसकी खास वजह वह शख्सियत है जिसने अपनी माटी से प्रेम कर यही पर सेवाएं देने की ठानी है, डॉ. विनम्र जैन संभाग के पहले ऐसे सर्जन है, जिन्होंने सर्जरी के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं, उन्ही कीर्तिमानों में से हाल में ही डॉ. विनम्र जैन ने रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन इंग्लैंड से एमआरसीएस की डिग्री हासिल की है,
इसी के साथ अब वह संभाग के प्रथम एवं प्रदेश के चुनिंदा एमआरसीएस सर्जन में अपनी जगह बना ली है। डॉ. जैन की सफलता न केवल उनकी उपलब्धि है, बल्कि संभाग में एक भरोसे का नाम बनकर उभरे है।

20 वर्षों से संभाग की आवाम को दे रहे आधुनिक सर्जरी की सुविधा

उमरिया में जन्मे डॉ. विनम्र जैन न केवल संभाग ही नहीं, बल्कि समूचे विंध्य सहित छत्तीसगढ़ एवं महाकौशल में उन खास सर्जन के रूप में जाने जाते है, जिन्होंने विगत 20 सालों में यहाँ की आवाम को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी जैसी आधुनिक सेवाएं प्रदान की है।
आज 53 वर्षीय डॉ. विनम्र जैन ने रोबोटिक सर्जरी की ओर लंदन में सीखेंगे रोबोटिक सर्जरी के गुण अपनी मेहनत, लगन ओर कठोर परिश्रम से अमृता हॉस्पिटल को श्री जैन ने आदिवासी अंचल में उस मुकाम पर पहुंचाया है, जिसके लिए दूसरे लोग सोचने से भी कतराते है। डॉ. जैन शुरुआत से ही आधुनिक तकनीक की ओर बढ़ते रहे हैं। ओपन सर्जरी के समय में उन्होंने यहाँ की जनता को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीक दी।
यही कारण है कि न केवल संभाग, बल्कि रीवा संभाग सहित आस-पास के तमाम दूसरे जिले डिंडोरी, मंडला, पेंड्रा जनकपुर और यहाँ तक की रायपुर, जबलपुर, बिलासपुर, कटनी, सिहोरा से भी लोग सर्जरी के लिए आते है। क्यूंकि अमृता हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय सुविधाओं के बावजूद बड़े नगरों की तुलना में सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलता है,।

अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की ओर बढ़ रहा संभाग

एमआरसीएस की डिग्री हासिल करके डॉ. विनम्र जैन अब लंदन में रोबोटिक सर्जरी के गुण सीखेंगे, जो यह दिखाता है कि अब वह लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की ओर बढ़ रहे है, निश्चित रूप से डॉ. विनम्र जैन का रोबोटिक सर्जरी को संभाग में लाना किसी वरदान से कम नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.