S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : मुख्यमंत्री से शिक्षकों ने लगाई गुहार कहां शिक्षकों को सौपो शिक्षक सदन , मप्र शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत कर शिक्षक सदन का नया भवन बनाने एवं शिक्षको की लंबित समस्याओं के संबंध में देंगे ज्ञापन

0 264

मुख्यमंत्री से शिक्षकों ने लगाई गुहार कहां शिक्षकों को सौपो शिक्षक सदन , 

मप्र शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत कर शिक्षक सदन का नया भवन बनाने एवं शिक्षको की लंबित समस्याओं के संबंध में देंगे ज्ञापन 
शहडोल (संजय गर्ग) ।   जिला मुख्यालय में निर्मित शिक्षक सदन ( वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नियंत्रण में है) को शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराने की मांग को लेकर म प्र शिक्षक संघ शहडोल पिछले 10 वर्षो से संघर्षरत है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। म प्र शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रांतीय सचिव अरुण मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि तत्कालीन कलेक्टर नीरज दुबे साहब के कार्यकाल में शिक्षक संघ के अथक प्रयास के फलस्वरूप कलेक्टर महोदय ने डी ई ओ को तलब कर शिक्षक सदन की चाभी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को सौंपी थी। जब संगठन के पदाधिकारी उक्त भवन पहुंचकर भवन को देखा तो वह एक दम जीर्ण शीर्ण अवस्था में दिख रहा था,जो अब वर्तमान में फिर से जिला शिक्षा अधिकारी के नियंत्रण में है। सुनने में आ रहा है कि विभाग शिक्षक सदन को ध्वस्त कर वहां परिसर को दुकानों में या लाइब्रेरी के रूप में निर्माण कराना चाहता है , जिसका शिक्षक संघ विरोध कर रहा है । कल म प्र के मुख्यमंत्री   मोहन यादव  का जिले मे प्रथम शहडोल आगमन हो रहा है। मप्र शिक्षक संघ द्वारा उनका आत्मीय स्वागत कर मुख्यमंत्री  को शिक्षक सदन का नया भवन बनाने एवं शिक्षको की लंबित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.