S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल: अयोध्या उत्सव के लिए तैयार है नगर भव्यता के साथ मनाया जाएगा भगवान श्री राम की प्राण – प्रतिष्ठा का कार्यक्रम, जगह-जगह पूजा अर्चना कर संध्याकालीन रामायण मंचन व अन्य कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन ।

0 185

अयोध्या उत्सव के लिए तैयार है नगर भव्यता के साथ मनाया जाएगा भगवान श्री राम की प्राण – प्रतिष्ठा का कार्यक्रम,

जगह-जगह पूजा अर्चना कर संध्याकालीन रामायण मंचन व अन्य कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन 

शहडोल (संजय गर्ग)। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित होने जा रही है। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन राम तालाब के श्री राम मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को संभागीय मुख्यालय के मोहन राम तालाब में स्थित श्री राम मंदिर में मुख्य कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से आर्केस्ट्रा एवं संगीत,भजन,कीर्तन, भंडारे एवं अयोध्या में आयोजित भगवान श्री राम जी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा एवं 22 जनवरी को राम मंदिर परिसर में शाम 7 बजे से रामायण मंचन व अन्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में को आधे दिवस का (अपरान्ह 2:30 बजे तक) अवकाश घोषित किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी कर समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के अवकाश घोषित किए हैं

        नोडल अधिकारी विवेक पांडे ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, प्रबुद्ध जन, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के संवाददाता सहित जिले के अन्य लोगो से अपील करते हुए कहा है कि उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता अवश्य निभाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.