S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : ओवरलोड एवम बिना परमिट संचालित यात्री वाहनों समेत मोटरयान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग की प्रभावी कार्यवाही जारी

0 210

ओवरलोड एवम बिना परमिट संचालित यात्री वाहनों समेत मोटरयान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग की प्रभावी कार्यवाही जारी

शहडोल (संजय गर्ग) । लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन विभाग शहडोल द्वारा आचार संहिता 16 मार्च 2024 को प्रभावी होते ही क्षत्रिय परिवहन अधिकारी आशुतोष भदोरिया के नेतृत्व में वाहनों की सघन जाँच कार्यवाही की जा रही है।

नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर हुई कार्यवाही

कार्यवाही के दौरान विशेष रूप से यात्री वाहनों में ओवरलोड पर कार्यवाही बिना परमिट संचालित यात्री वाहनों पर कार्यवाही अनाधिकृत रूप से हूटर / सायरन धारण किये मोटरयानों पर कार्यवाही अनाधिकृत रूप से पदनाम की पट्टिका उपयोग करने पर कार्यवाही, निर्धारित एफ स्वरूप में रजिस्ट्रेशन प्लेट नही लगाने पर कार्यवाही तथा वाहनों के दस्तावेंज पूर्ण नही रखने पर कार्यवाही की गई है।

102 वाहनों पर 1,62,900 रूपये शमन शुल्क वसूल

अवधि 16 मार्च 2024 से 24.मार्च 2024 तक लगभग 500 वाहनों की जॉच कर 102 वाहनों पर 1,62,900 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया है। 2 वाहनों को बिना परमिट जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतावित किया गया है। कुल कार्यवाही में ओवरलोड पर 9 यात्री वाहनों पर 8,900 रूपये शमन शुल्क वसूल किया, बाडी परिवर्तन किये जाने पर 2 वाहनों से 20,000 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। अनाधिकृत हूटर के उपयोग पर 3 वाहनों से 9,000 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। अनाधिकृत पदनाम पट्टिका के उपयोग पर 21 वाहनों से 10,500 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया, निर्धारित स्वरूप में रजिस्ट्रेशन प्लेट के उपयोग न किये जाने पर 22 वाहनों पर 11,000 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही शहडोल रीवा में गोहपारू थाने के निकट, ब्यौहारी, शहडोल बुढ़ार रोड में परिवहन कार्यालय के निकट, सिंहपुर रोड आदि स्थानों पर की गई।

मोटरयान नियमों का पालन करने की कर रहे अपील

इस कार्यवाही में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल आशुतोष सिंह भदौरिया परिवहन उप निरीक्षक मीनाक्षी गोखले व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
जिसके चलते परिवहन विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही के जाने का संदेश देते हुए मोटरयान नियमों के पालन करने तथा वाहनों के दस्तावेज को पूर्ण रखने की अपील वाहन स्वामियों से की गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.