S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: दायित्व का निर्वाहन करने के बजाय संभाग के अधिकारी फोटो खींचने में व्यस्त एएसआई की हत्या के बाद न जाने कितने मासूम की और जाएगी जान : सुभाष गुप्ता

0 249

दायित्व का निर्वाहन करने के बजाय संभाग के अधिकारी फोटो खींचने में व्यस्त एएसआई की हत्या के बाद न जाने कितने मासूम की और जाएगी जान : सुभाष गुप्ता 

शहडोल (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने रेत माफियाओं द्वारा एएसआई महेन्द्र बागरी की ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर हत्या किए जाने पर रोष जताते हुए इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
सुभाष गुप्ता ने कहा शहडोल के संभाग बनने के बाद यहाँ बड़े – बड़े अधिकारी नियुक्त किए गए,जोकि अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय सिर्फ फोटो खिंचवाने एवं किसी भी गंभीर अपराध पर खाना पूर्ति करने तक ही सीमित हैं। इन बड़े अधिकारियों की कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये शहर की रोड के गढ्ढे भरने और पुल की मरम्मत करने का आदेश देते हैं तो वो भी पूरा नहीं होता।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि, जिला काँग्रेस द्वारा पूर्व मे कई बार ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ऐसी घटनाओं के संबंध मे चेताया गया मगर ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों के रहते अभी कुछ महीनों पहले ब्यौहारी मे रेत माफियाओं द्वारा पटवारी प्रसन्न सिंह की हत्या ट्रैक्टर से कुचल कर कर दी गई थी, अभी कुछ दिनों पहले ही खनिज अमले पर हमला किया गया और अब ए एस आई की हत्या की गई न जाने आगे और कितने मासूमों को अपनी जान से हाँथ धोना पड़ेगा।
सुभाष गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पूरी तरह से रेत चोरी मे लिप्त हैं और रेत माफियाओं को इनके द्वारा संरक्षण प्रदान किया जाता है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि, अगर इस मामले की शीघ्र जांच कर माफियाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती तो जिला काँग्रेस द्वारा पूरे जिले मे एकसाथ उग्र आन्दोलन किया जाएगा।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.