जयसिंहनगर: अपनों पर करम गैरों पर सितम यह कैसा है नियम ??? , डीएफओ के आदेश को ठेंगा दिखा रही इन अधिकारियों की जुगल – बंदी , मामला जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र का
अपनों पर करम गैरों पर सितम यह कैसा है नियम ???
डीएफओ के आदेश को ठेंगा दिखा रही इन अधिकारियों की जुगल – बंदी
मामला जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र का
जयसिहनगर (संजय गर्ग ) l मामला उत्तर वन मंडल शहडोल के वन परिक्षेत्र जयसिहनगर का हैं जहा उप वन मंडल अधिकारी जयसिहनगर और रोकड़ अधिकारी के द्वारा लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना कर प्राथमिक वनोपज समिति जयसिंहनगर के प्रबंधक को संरक्षण दिया जा रहा हैं l गौरतलब हैं की प्रबंध संचालक जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित उत्तर शहडोल के द्वारा उत्तर वन परिक्षेत्र अधिकारियों एवम प्राथमिक लघु वनोपज समितियो से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर उत्तर वन परिक्षेत्र अधिकारियों को पत्र क्रमांक 866 दिनाक 30/03/2024 को पत्र जारी कर फंडमुंशी नियुक्ति संबंधित सूची जारी की थी।
क्यों कर रहे नियुक्ति को प्रभावित
तो फिर ऐसा क्या कारण था जिसके बाद भी उप वन मंडल अधिकारी मुकुल सिंह और रोकड अधिकारी दसरथ प्रजापति के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए अब तक प्राथमिक वनोपज समिति जयसिंहनगर के फंड मोहनी 2 में आज दिनाक तक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जारी सूची में फंदमुंशी हेतु तय बोधराम सिंह पिता अनमोल सिंह को नियुक्त नही किया l
*ग्राम पंचायत ने भी लिखा था उपवन मंडल को पत्र*
ग्राम पंचायत मोहनी के सरपंच एवं उपसरपंच द्वारा उपवन मंडल अधिकारी को पत्र लिखकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी पत्र का उल्लेख करते हुए फंड मोहनी 2 में तेंदुपत्ता संग्रहण 2024 में फंडमुंशी हेतु बोधराम सिंह की तत्काल नियुक्ति करने की मांग की थी l
आदेश की अनदेखी , अपनों को लाभ
गौरतलब है की सभी आदेश को अनदेखा कर प्रबंधक धीरेंद्र सिंह कंवर द्वारा उप वन मंडल अधिकारी और रोकड अधिकारी से साथ गाठ कर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश को दरकिनार करते हुए अपने भतीजे गोविन्द सिंह को फण्ड मोहनी क्रमांक 2 सौपकर फड़मुंशी का कार्य करवा रहा है l
सूत्रों से मिली जानकारी से प्रबंधक धीरेन्द्र सिंह कंवर से जुडी अनिमित्ताओ की लम्बी सूची है जो अब जांच के बाद लोगो के सामने आएगी l
इनकी प्रतिक्रिया
इस संबंध में जब जानकारी लेने के लिए बात करनी चाही तो।डीएफओ द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
सौरभ चौधरी ( डी एफ ओ) उत्तर वन मंडल शहडोल।
