S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल: एमपी आयुष न्यूज़ एवं छत्तीसगढ़ उजाला की मुहिम का असर ,ग्राम पंचायत ढोलर में तेजी से जारी है बाउंड्री वॉल का काम

0 358

एमपी आयुष न्यूज़ एवं छत्तीसगढ़ उजाला की मुहिम का असर ,

ग्राम पंचायत ढोलर में तेजी से जारी है बाउंड्री वॉल का काम

शहडोल /जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। ज्ञात होगी विगत दिनों हमने आपको ग्राम पंचायत ढोलर में प्राथमिक शाला डूमर टोला में बना रहे बाउंड्री वॉल के बारे में बताया था जहां पर 1175000 की स्वीकृति वाले इस बाउंड्री वॉल पर पहली किस्त3 लाख रुपए पंचायत को जारी होती है । जिसमें से 1,60 हजार रुपए मटेरियल सामग्री हेतु निकलता है।
जिस पर एमपी आयुष न्यूज़ एवं छत्तीसगढ़ उजाला की टीम द्वारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत बना रहे प्राथमिक शाला डूमर टोला की बाउंड्री वालों का भौतिक सत्यापन किया जाता है।
जिस पर यह पता चलता है की निर्माण स्थल में मटेरियल उपलब्ध हो चुका है एवं उस समय पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कुछ माह के लिए कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया था। किंतु खबर लगने के बाद पंचायत की जिम्मेदार तत्काल एक्शन में आते हैं। एवं सरपंच कविता सिंह सरपंच के द्वारा खबर को संज्ञान में लेते हुए तत्काल उसे पर कार्यवाही करते हुए प्राथमिक शाला डूमर टोला में पानी की व्यवस्था बनवाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है।
जब हमारी टीम द्वारा स्थल का सत्यापन किया गया तो वहां पर निर्माण कार्य जारी है वह भी पूरे गुणवत्ता मानकों के तहत
ऐसे में ग्राम पंचायत ढोलर की सरपंच कविता सिंह के निर्देशन में लगातार प्राथमिक शाला डूमर टोला में निर्माण कार्य जारी है।
एवं पूरा कार्य नियम निर्देशों के तहत व सभी गुणवत्ता मानकों को ध्यान पर रखते हुए किया जा रहा है।
इनका कहना

जब इस संबंध में जानकारी हेतु मुख्य कार्यपालिका अधिकारी से संपर्क किया गया तो उनका कहना गया था। की निर्माण कार्य जारी है काम लगा हुआ है। जिस भी भौतिक सत्यापन करना है वह वहां जा सकता है।

अशोक मरावी
(प्रभारी)
(मुख्य कार्यपालन अधिकारी)
जनपद पंचायत जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.