S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

जयसिंहनगर: भ्रष्टाचारी पुजेरी का भाग 2 ,फर्जी ट्रेडर्स का बिल लगाकर पंचायत में चल रहा गबन का खेल ,जानिए कैसे पुजेरी के राज में अनुभव के नाम पर विकास काट रहा चांदी

0 902

भ्रष्टाचारी पुजेरी का भाग 2 ,

फर्जी ट्रेडर्स का बिल लगाकर पंचायत में चल रहा गबन का खेल ,

जानिए कैसे पुजेरी के राज में अनुभव के नाम पर विकास काट रहा चांदी

जयसिंहनगर( संजय गर्ग) । ज्ञात हो कि कल हमने आपको जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बरकछ में निर्माण कार्य में चल रहा है भ्रष्टाचार के विषय में बताया था की किस प्रकार अतिरिक्त भवन भ्रष्टाचार की भेट चढ़ता है उपन्यत्री और सचिव के सांठ – गांठ से भाग 1 में इस तत्व को दर्शाने के बाद।
ग्राम पंचायत बरकछ में लगातार चल रहे भ्रष्टाचार से एक-एक कर हम पर्दा उठा रहे हैं आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार अनुभव के नाम से विकास के द्वारा सचिव पुजेरी प्रसाद मिश्रा के संरक्षण में लगातार फर्जी बिल लगाकर पंचायत से राशि आहरण  की जा रही है।

कुछ ऐसा दिखता है बरकछ में भाग 2 का भ्रष्टाचार 
लगातार ग्राम पंचायत बरकछ भ्रष्टाचार के स्तंभों तले दबा हुआ है एक के बाद एक अनेकों मामले ऐसे हैं जिनसे पर्दा उठना बाकी है फिलहाल तो आज हम बात करेंगे अनुभव ट्रेडर्स नामक फर्म की दरअसल यह अनुभव ट्रेडर्स नामक फॉर्म विकास चतुर्वेदी पिता वीरेंद्र चतुर्वेदी पूर्व सचिव ग्राम पंचायत बरकछ जिनकी वर्तमान पद स्थापना ग्राम पंचायत सेमरा में है।
ग्राम पंचायत बरकछ के पूर्व सचिव वीरेंद्र चतुर्वेदी का पुत्र विकास चतुर्वेदी जो की लगातार अनुभव ट्रेडर्स नाम के फॉर्म का फर्जी बिल लगाकर पंचायत से मोटी रकम निकाल रहा है।

पिता के राज मे बेटे का भ्रष्टाचार वर्तमान में निभा रहा पुजेरी का साथ
बता दें कि ग्राम पंचायत बरकछ में पूर्व सचिव वीरेंद्र चतुर्वेदी जो की विकास चतुर्वेदी के पिता है उनके राज्य में भी बेटे ने बरकछ ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार को बड़ी सुगमता से अंजाम दिया और शासन को अनुभव ट्रेडर्स के नाम से फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि का गवन किया जिसकी जांच होने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
वर्तमान में विकास चतुर्वेदी का यह अनुभव ट्रेडर्स का फॉर्म जिसका बेंडर नहीं बना हुआ है।
इसके बावजूद भी लगातार वर्तमान सचिव पुजेरी प्रसाद मिश्रा के साथ मिलकर विकास चतुर्वेदी के द्वारा लगातार अनुभव ट्रेडर्स का फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि का आहरण किया जा रहा है जो कि अपराध के श्रेणी में आता है।

मास्टर रोल में फर्जी हाजिरी

सदैव भ्रष्टाचार को पूजने वाले ग्राम पंचायत बरकछ के सचिव पुजेरी प्रसाद मिश्रा के हाथ पूरी तरीके से भ्रष्टाचार की स्याही से रंगे हुए। इस बात की पुष्टि हाल ही में पंचायत में हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राम गोविंद द्विवेदी पिता रामखेलावन द्विवेदी के आवास कार्य में किए गए भ्रष्टाचार से प्रमाणित हो जाएगा।
दरअसल उल्लिखित द्विवेदी नामक हितग्राही के आवास कार्य के दौरान कार्यरत मजदूरों के खाते में भ्रष्टाचारी सचिव पुजेरी के द्वारा भुगतान नहीं किया जाता है बल्कि अपने ही सगे संबंधियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मस्टर रोल में हाजिरी भरकर सीधे उनके खाते में राशि डालकर राशि का गठन कर लिया जाता है जबकि पीएम आवास में कार्य करने वाले मजदूरों को आज दिनांक तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।
इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरों की मजदूरी में भी भ्रष्टाचारी सचिव के द्वारा डाका डाल दिया गया।
जिसकी जांच होना आती है आवश्यक है।

पीसीसी रोड पर लगी सेंध

ग्राम पंचायत बरकछ में चहूं ओर फैले भ्रष्टाचार सचिव पुजेरी के द्वारा जनपद पंचायत जयसिंहनगर के उपन्यत्री रिस्युद्दीन सिद्दीकी के साथ मिलकर वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत भाऊ कोल के घर तक पीसीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाता है जिसमें उपयंत्री से सांठ गांठ करते हुए गुणवत्ता विहीन तरीके से शासन द्वारा बनाए गए तकनीकी स्वीकृति की विपरीत करकर पीसीसी रोड को भ्रष्टाचार के मकड़ जाल में फंसा दिया गया
एवं पीसीसी रोड की राशि को उप यंत्री एवं सचिव के द्वारा बंदर बांट कर लिया गया। सोचने वाली बात तो यह है कि लगातार एक के बाद एक भ्रष्टाचार की नई किताब ग्राम पंचायत बरकछ में खुल रही है। किंतु वरिष्ठ अधिकारी अनजान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.