S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

बुढ़ार :प्राथमिक शिक्षक बन बैठा पंचायत का ठेकेदार ,गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्यों के दम पर शासन को लगाया लाखों का चुना ,मामला ग्राम पंचायत बहगड़ का

0 316

प्राथमिक शिक्षक बन बैठा पंचायत का ठेकेदार ,

गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्यों के दम पर शासन को लगाया लाखों का चुना ,

मामला ग्राम पंचायत बहगड़ का
बुढ़ार (संजय गर्ग) । लगातार ग्राम पंचायत बहगड़ में हुए निर्माण कार्यों एवं वित्तीय अनियमिताओं को लेकर अखबार की सुर्खियां बना हुआ है ग्राम पंचायत जहां पर सरपंच राजकुमारी बैगा का पति गंगाराम बैगा शासकीय कर्मचारी होते हुए पंचायत के कार्य में दखलअंदाजी कर भारी भ्रष्टाचार पंचायत के अंदर मचाए हुए।
एक के बाद एक विभिन्न निर्माण कार्यों में सरपंच पति गंगाराम कि भ्रष्टाचार की सूची दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
आज हम इसी पंचायत से जुड़े खनिज मत से हुए कार्यों में अकूत भ्रष्टाचार के विषय में बात करेंगे
दरअसल ग्राम पंचायत के अंतर्गत रोजगार सहायक शारदा जोगी उर्फ गोलू एवं सरपंच पति प्राथमिक शिक्षक गंगाराम के द्वारा खनिज मत से बने पीसीसी रोड में भी ग्रहण लगा दिया गया है।
दरअसल ग्राम पंचायत के पंचों द्वारा दी गई शिकायत में उल्लेख किया गया है कि सरपंच पति और रोजगार सहायक के द्वारा खनिज मत से सीसी रोड का निर्माण मेन रोड से लेकर तेजभान के घर तक कराया जाता है जिसमें घटिया मटेरियलों का उपयोग कर निर्माण में कोताही बरतते हुए सीसी रोड को भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा दिया गया है।
ग्रामीण एवं पंचों द्वारा बताया गया कि खनिज मत से बनी इस सीसी रोड में मजदूरों की जगह पूरी मशीन से कार्य कराया गया साथ ही गुणवत्ता विहीन कार्य करते हुए रोड के साइड शोल्डर पर मुरूम की जगह काली मिट्टी डाल दी गई जिसकी वजह से रोड अभी से उखाड़ना चालू हो गई।
इसी प्रकार गुणवत्ता विभिन्न कार्यों के दम पर सरपंच पति ने खनिज मत से बनी सीसी रोड में शासन को लाखों का चूना लगाया।
पर सवाल उठता है कि जब निर्माण कार्य हो रहा था तो उसी वक्त निर्माण कार्य कर रही एजेंसियां एवं निर्माण कार्य के जांच करता क्या कर रहे थे।
क्या उनके द्वारा खुली आंखों से हो रहे इस भ्रष्टाचार को देख पाना मुश्किल हो रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.