S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

ब्यौहारी:आखिर किसके संरक्षण में हुआ करोड़ों का गवन ,भ्रष्टाचार साबित होने के बावजूद भी क्यों कार्यवाही से कोसों दूर भ्रष्टाचारी

0 526

आखिर किसके संरक्षण में हुआ करोड़ों का गवन ,

भ्रष्टाचार साबित होने के बावजूद भी क्यों कार्यवाही से कोसों दूर भ्रष्टाचारी

ब्यौहारी (संजय गर्ग)। लगातार पंचायत में सेंध लगाने की प्रक्रिया जारी है। भ्रष्टाचार की जमी जमाई अर्थव्यवस्था पंचायते है जहां शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं में पंचायत के जिम्मेदार एक के बाद एक पलीता लगा रहे।
गौर करने वाली बात यह है कि 3 वर्षों में लगातार शासन के करोड़ों रुपए माटी पलीत हो गए किंतु अब तक भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह है पूरा मामला
जनपद ब्यौहारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिरवार का है जहां पूर्व सरपंच रण बहादुर एवं वर्तमान सरपंच रत्नी बाई कोल एवम सचिव राम सजीवन सिंह के द्वारा पूर्व सचिव अमरेंद्र सिंह से सांठ – गांठ कर विगत 3 वर्षों में निर्माण कार्य के नाम पर लगभग एक करोड़ की शासकीय राशि का गबन किया गया है।

जिला स्तरीय जांच टीम पर संदिग्धता की सुई
आवेदक द्वारा बताया गया कि अब तक तथाकथित लोगों के ऊपर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। जबकि जिला से जांच टीम के द्वारा जांच किए जाने पर उक्त लोग दोषी पाए गए।
किंतु कार्यवाही करने के बजाए जांच दल द्वारा भ्रष्टाचार्यों से रिश्वत के नाम पर मोटी रकम लेकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया जो कि कहीं ना कहीं जांच टीम भी इस पूरे भ्रष्टाचार में पूर्णता संदिग्ध नजर आती है। साथ ही आवेदक द्वारा बताया गया कि जनपद के अधिकारियों एवं जिले के अधिकारियों का संरक्षण है इसकी वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

भवन निर्माण एवं बाउंड्री वॉल पर लगा ग्रहण

ग्राम पंचायत हिरवार के ग्राम घिनैची में सामुदायिक भवन एवं बाउंड्री वॉल स्वीकृत के नाम पर 14 लाख रुपए की राशि आवंटित हुई जिसमें से बिना कार्य का मूल्यांकन किया वर्तमान सरपंच एवं सचिव के द्वारा संपूर्ण राशि निकाली गई।
इतना ही नहीं वहीं पर मौजूद आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति हुई थी जिसमें दो वर्षों से पूरा निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

धड़ाधड़ पंचायत से करोड़ों रुपए निकाल लिए गए किंतु अब तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.