शहडोल : बीएलओ के कार्य का हवाला देकर जिले के कई शिक्षक काट रहे हैं स्कूल से फरारी , आदिवासी बच्चों के भविष्य को संवारने क्या होगा आदेश का पालन
बीएलओ के कार्य का हवाला देकर जिले के कई शिक्षक काट रहे हैं स्कूल से फरारी ,
आदिवासी बच्चों के भविष्य को संवारने क्या होगा आदेश का पालन
शहडोल। 22 जुलाई 2024 को लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश के द्वारा गैर शिक्षण कार्य में संलग्न शिक्षकों को उनके मूल पद स्थापना पर उपस्थित कराए जाने हेतु आदेश जारी किए थे जिस पर अब तक कोई कार्यवाही दिखती नजर नहीं आ रही है।
ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या उक्त आदेश का पालन शहडोल जिले में होगा या नहीं क्योंकि जिले में कई शिक्षक ऐसे हैं जो तहसीलों में ब्लॉकों में जबरदस्ती टिके हुए हैं और दलाली कर रहे हैं सभी बीएलओ जो नाम जोड़ने और काटने के नाम पर स्कूलों से फरार रहते हैं तथा हर तहसील में बी एल ओ के सुपरविजन या उनके फार्म संग्रहण के लिए एक शिक्षक ही बैठा हुआ है ऐसे शिक्षकों को तत्काल वहां से मुक्त किया जाए अब चुनाव कार्य भी संपन्न हो चुके हैं यह सभी अब अपने विद्यालय में जा जाकर नौनिहालों की भविष्य को संभाले। पढाना ना पड़े इसलिए सब अपना जुगाड़ बनाकर कहीं इस ऑफिस में कहीं उस ऑफिस में बैठे हुए हैं। जिला प्रशासन कृपया उक्त आदेश का पालन करें और अतिशीघ्र कई वर्षों से जमे शिक्षकों को विद्यालय भेज कर नौनिहालों आदिवासी गरीब बच्चों के भविष्य को संवारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
इनकी प्रतिक्रिया
जब इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
फूल सिंह मारपाची (जिला शिक्षा अधिकारी) जिला शहडोल
