S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

जयसिंहनगर : छात्रों को पर्यावरण संतुलन में वृक्षों के अमूल्य व महत्वपूर्ण भूमिका के सम्बन्ध में दी गई जानकारी महाविद्यालय जयसिंहनगर में किया गया वृक्षारोपण

0 210

छात्रों को पर्यावरण संतुलन में वृक्षों के अमूल्य व महत्वपूर्ण भूमिका के सम्बन्ध में दी गई जानकारी

महाविद्यालय जयसिंहनगर में किया गया वृक्षारोपण

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। हरित वातावरण अन्तर्गत शासकीय व प्रशासकीय केन्द्रों द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष के लगभग सभी शहरी व ग्रामीण अंचलों में विविध स्लोगन के माध्यम से वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की दिशा में अभियान चलाकर शासकीय व प्रशासकीय संस्थानों में शैक्षणिक व पंचायती स्तर पर जनमानस को वृक्षों से होने वाले विविध लाभों के प्रति जागरूक किये जाने का कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जयसिंहनगर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में गत दिवस महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. धर्मेंद्र द्विवेदी की अगुवाई में समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया, उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीश वरिष्ठ खंड प्रगति मित्रा , न्यायाधीश कनिष्ठ खंड कमला उइके , विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर सभी छात्रों को पर्यावरण संतुलन में वृक्षों के अमूल्य व महत्वपूर्ण भूमिका के सम्बन्ध में जानकारी प्रदाय करते हुए वातावरण व महाविद्यालयीन व्यवस्था के विषय में प्राचार्य के साथ परस्पर चर्चा की।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से अविनाश पांडेय , महाविद्यालय क्रीड़ा(खेल) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी दिलीप शुक्ला , दुर्गेश कुमार पाण्डेय, प्रोफेसर उत्तम सिंह, प्रोफेसर मंगल सिंह, वृक्षरक्षक रिंकू चौधरी व महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.