S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां... शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम सम... शहडोल : माटी से जुड़ी परंपरा, रिश्तों में घुला अपनापन , कजलियां की हरियाली में महका भाई-बहन का स्नेह

शहडोल : माँ विराटेश्वरी के दरबार में विशाल भंडारा जवारा जुलूस होगा भव्य आयोजन , शनिवार को विशाल भंडारा एवं रविवार को विशाल जवारा जुलूस का होगा आयोजन

0 161

माँ विराटेश्वरी के दरबार में विशाल भंडारा जवारा जुलूस होगा भव्य आयोजन ,

शनिवार को विशाल भंडारा एवं रविवार को विशाल जवारा जुलूस का होगा आयोजन

शहडोल (संजय गर्ग)। मां विराटेश्वरी के दरबार में विशाल भंडारा जवारा जुलूस होगा भव्य आयोजन श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादार विनय केवट ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता सेवा समिति द्वारा सरदे नवरात्रि के नोंदिनी महापर्व के अवसर पर दुर्गा माता सेवा समिति द्वारा पूर्ण भाव भक्ति के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना की जा रही है एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन इस दौरान समिति द्वारा किए गए जानकारी देते हुए बताया गया है कि समिति द्वारा नोंदिनी महापर्व के अवसर पर हवन पूजन कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा एवं विशाल जवारा जुलूस काली खप्पर नृत्य के साथ नगर का भ्रमण करते हुए स्थानीय मोहन राम तालाब में जवारे का विसर्जन किया जाएगा तो वही श्री विराटेश्वरी धाम के पुजारी श्री आशीषराज तिवारी ,अंकितराज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नवरात्रि महापर्व समापन के अवसर पर दशहरे के दिन सुबह 10:00 हवन पूजन किया जाएगा साथ ही कन्या भोज का आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन समिति द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर दिन शनिवार को किया जाएगा तो वही मंदिर में विराजमान मां भगवती की झांकी प्रतिमा का विसर्जन एकादशी के दिन रविवार दिनांक 13 अक्टूबर को विशाल शोभायात्रा काली खप्पर नृत्य के साथ नगर का भ्रमण करते हुए स्थानीय मोहन राम तालाब में जवारों का विसर्जन किया जाएगा तो वही मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन ग्राम जमुई स्थित तालाब में किया जाएगा

श्री दुर्गा माता सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास गुप्ता द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष मां भगवती के दरबार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समिति द्वारा किया जाता है जिसमें हमारे द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की जाती है निशुल्क नारियल पानी की व्यवस्था निशुल्क जूता चप्पल स्टैंड साथ ही पार्किंग स्टैंड एवं आए हुए भक्तों के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जाती है जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग हमें प्राप्त होता है पुलिस प्रशासन ,जिला प्रशासन की शानदार व्यवस्था सहयोग के लिए मंदिर समिति की ओर से मैं आभार व्यक्त करता हूं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंदिर के पुजारी श्री आशीष राज तिवारी, जयंतराज तिवारी, अंकितराज तिवारी, गीतेशराज तिवारी, मनीषराज तिवारी ,विकास तिवारी, एवं श्री दुर्गा माता सेवा समिति के संरक्षक  नारायण पांडे, अशोक मिश्रा, अध्यक्ष  मोहन श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष  पुरुषोत्तम दास गुप्ता ,अनिल सैनी भालू ,विनय केवट , राजेश त्रिपाठी ,अजय श्रीवास्तव ,मृगेंद्र सिंह, देवेंद्र गुप्ता, राकेश यादव राहुल श्रीवास, शिवम अग्निहोत्री, शिवम दुबे ,शुभम दुबे, विद्याचरण उपाध्याय, गौरव राजपूत, रामकिशोर केवट, रवि केवट ,जतिन मंगलानी, राधा कृष्ण गुप्ता, शैलेश ताम्रकार ,नीरज जायसवाल, अमित आसमानी, गौतम राज ,मनोज तिवारी लवली, हर्ष मिश्रा सहित अन्य माता के भक्तों भी मंदिर में अपनी सेवाएं निरंतर दे रहे हैं सभी भक्तगणों सें अनुरोध है कि मां के दरबार में हाजिरी लगाकर विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें शोभायात्रा में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.