S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां... शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम सम... शहडोल : माटी से जुड़ी परंपरा, रिश्तों में घुला अपनापन , कजलियां की हरियाली में महका भाई-बहन का स्नेह

ब्यौहारी: तो क्या??? ब्यौहारी पुलिस की अनदेखी बनी ,42 वर्षीय रामसुबन की मौत का कारण , आरोपी अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार परिजन लग रहे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

0 689

तो क्या??? ब्यौहारी पुलिस की अनदेखी बनी ,42 वर्षीय रामसुबन की मौत का कारण ,

आरोपी अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार परिजन लग रहे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार 

शहडोल/ ब्यौहारी (संजय गर्ग) ।। जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूरी पर स्थित ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम रसपुर में ऐसी घटना घटित हुई जिसने पूरी कानून व्यवस्था समेत कानून के रखवालो की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में ऐसी घटना इस बात का सबूत है कि कहीं ना कहीं बड़े अपराधों को जन्म देने में कानून सह देता है। तभी तो मारपीट का मामला खूनी संघर्ष का खेल बन गया जहां पर ग्राम रसपुर में रहने वाले रामसुबन पटेल के साथ मारपीट की ऐसी घटना हुई जिसने महज दो हफ्तों के अंदर ही पीड़ित रामसुबन पटेल उम्र 42 वर्ष को मौत की नींद सुला दिया।
इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार न करने को लेकर ब्यौहारी पुलिस के ऊपर आरोप लगाए।

कुछ ऐसा था पूरा मामला

थाना ब्योहारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसपुर निवासी रामसुबन पटेल एवं ममता पटेल के साथ 22 अक्टूबर 2024 को सुबह 8 बजे के लगभग लक्ष्मण पटेल द्वारा पुरानी रंजिस की बात को लेकर शराब के नसे मे मारपीट की गयी थीं जिसकी रिपोर्ट पर ब्योहारी पुलिस द्वारा 174 बी एन एस एस के तहत असंज्ञेय अपराध की सूचना रिपोर्ट लिखी गयी।

सूचना रिपोर्ट के बाद घटना की हुई पुनरावृत्ति 

23 अक्टूबर 2024 को पुन : सुबह 8 बजे के लगभग लक्ष्मण पटेल पिता रामसत्य पटेल द्वारा गाली गलौज कर हाथ मे लिये सकरी से मारपीट की गयी एवं जान से मारने की धमकी दी गयी। मारपीट के दौरान ममता पटेल पति स्व. फूल चंद्र पटेल एवं रामसुबन के पीछे सर मे चोट आयी जिसकी रिपोर्ट पर 23 अक्टूबर 2024 को थाना मे अपराध क्रमांक 0760/2024 धारा 119(1), 296, 115 एवं 351(3) के तहत मुकदमा क़ायम किया गया एवं आहत लोगों का उपचार चल रहा था।

2 हफ्ते बाद उपचार के दौरान मौत

इसके पश्चात दो हफ्तों बाद 05 दिसंबर 2024 को 42 वर्षीय रामसुबन के सर मे दर्द उठने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी मे उपचार के लिये भर्ती किया गया जंहा उपचार के दौरान रात 10 बजे के लगभग उसकी मौत हो गयी है।

शव का पीएम न करने कि बात को लेकर अड़े रहे परिजन

परिजनों द्वारा पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार न किये जाने का आरोप लगाते हुए मृतक के शव पीएम नहीं कराया ज़ा रहा था एवं पुलिस अधीक्षक के आने के बाद मृतक के शव का पीएम कराये जाने को लेकर अड़े थे। काफी मसक्क्त के बाद थाना प्रभारी के समझाइस पर परिजनों द्वारा मृतक का पीएम कराया गया। मृतक की मृत्यु किस कारण से हुई है वो तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा किन्तु परिजनों द्वारा मारपीट किये जाने से रामसुबन की मृत्यु होने का आरोप लगाया ज़ा रहा है।

अब तक पुलिस के गिरफ्त में नहीं है आरोपी

गौर करने वाली बात तो यह है कि थाना प्रभारी के आश्वासन के बावजूद अब तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी लक्ष्मण पटेल के पकड़े न जाने से ब्यौहारी पुलिस के ऊपर संदेह की सुई लटक रही

मृतक के परिजनों का ऐसा है कहना

मृतक रामसुबन पटेल के परिजनों से हमारी टीम द्वारा संपर्क किया गया जिसमें परिजनों का कहना है कि मारपीट किये जाने से हमारे परिवार के ब्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना के बाद जब रिपोर्ट करने आये थे एनसीआर की रिपोर्ट हुई थीं। दूसरे दिन फिर मारपीट किया गया तब विभिन्न धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज की गयी इसके बाद उपचार के दौरान तीसरे दिन उपचार के दौरान फोन से धमकी दी गयी इस तरह से कार्यवाही न होने से लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है क्षेत्र मे लगातार नशे का करोबार भी बढ़ता जा रहा है आज ये परिवार जो पीड़ित है उनके एक परिजन की मौत हो गयी है। जिसके लिए वह कंही न कंही जबाबदार क़ानून ब्यवस्था को मान रहे हैं । साथी पूरा परिवार नवगत पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.