शहडोल: जिला कांग्रेस की मांग पर किसानों के एक करोड़ 31 लाख रुपए की धान कि राशि का होगा भुगतान क्लेक्टर के आश्वासन उपरांत जिला काँग्रेस ने मुख्यमंत्री के घेराव व धरना-प्रदर्शन को किया स्थगित ,
जिला कांग्रेस की मांग पर किसानों के एक करोड़ 31 लाख रुपए की धान कि राशि का होगा भुगतान ,
क्लेक्टर के आश्वासन उपरांत जिला काँग्रेस ने मुख्यमंत्री के घेराव व धरना-प्रदर्शन को किया स्थगित ,
शहडोल (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे, जिले के किसानो के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ, जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई कि,जैसा कि देखने में आ रहा है कि, किसानों का सत्तर प्रतिशत धान गोदामों तक नहीं पहुंच पाने के कारण किसानो को धान का पैसा उन्हें नहीं मिल पा रहा है। किसान पैसों की किल्लत के कारण परेशान है एवं उधारी के बोझ तले दबे हुए हैं।
ज्ञापन पत्र में जिला कांग्रेस द्वारा किसानों के समर्थन में मांग की गई है कि अतिशीघ्र इस समस्या का निदान करते हुए किसानों की धान बिक्री का पैसा उन्हें दिलवाने का कष्ट करें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी।
इस पर कलेक्टर ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया की, जिले के किसनो केेे लंबित धान के की भुगतान राशि में से (एक करोड़ इकत्तीस लाख रुपए) का भुगतान आज एवं शीघ्र ही बांकी का भुगतान भी किया जाएगा।
कलेक्टर के आश्वासन उपरांत जिला काँग्रेस ने मुख्यमंत्री के घेराव व धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।
ज्ञापन सौंपते वक्त मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,प्रदेश सचिव अजय अवस्थी, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद आदि उपस्थित रहे।
