S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी...

शहडोल: जिला कांग्रेस की मांग पर किसानों के एक करोड़ 31 लाख रुपए की धान कि राशि का होगा भुगतान क्लेक्टर के आश्वासन उपरांत जिला काँग्रेस ने मुख्यमंत्री के घेराव व धरना-प्रदर्शन को किया स्थगित ,

0 541

जिला कांग्रेस की मांग पर किसानों के एक करोड़ 31 लाख रुपए की धान कि राशि का होगा भुगतान ,

क्लेक्टर के आश्वासन उपरांत जिला काँग्रेस ने मुख्यमंत्री के घेराव व धरना-प्रदर्शन को किया स्थगित ,

शहडोल (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे, जिले के किसानो के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ, जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई कि,जैसा कि देखने में आ रहा है कि, किसानों का सत्तर प्रतिशत धान गोदामों तक नहीं पहुंच पाने के कारण किसानो को धान का पैसा उन्हें नहीं मिल पा रहा है। किसान पैसों की किल्लत के कारण परेशान है एवं उधारी के बोझ तले दबे हुए हैं।

ज्ञापन पत्र में जिला कांग्रेस द्वारा किसानों के समर्थन में मांग की गई है कि अतिशीघ्र इस समस्या का निदान करते हुए किसानों की धान बिक्री का पैसा उन्हें दिलवाने का कष्ट करें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी।

इस पर कलेक्टर ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया की, जिले के किसनो केेे  लंबित धान के की भुगतान राशि में से (एक करोड़ इकत्तीस लाख रुपए) का भुगतान आज एवं शीघ्र ही बांकी का भुगतान भी किया जाएगा।

 कलेक्टर के आश्वासन उपरांत जिला काँग्रेस ने मुख्यमंत्री के घेराव व धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

ज्ञापन सौंपते वक्त मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,प्रदेश सचिव अजय अवस्थी, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.