S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल : अभिभावकों को दुगनी कीमतों में मिल रही पुस्तकें , नया शैक्षणिक सत्र हो गया प्रारंभ , पर क्यों शिक्षा विभाग द्वारा अब तक नहीं आयोजित किया गया पुस्तक मेला

0 160

 अभिभावकों को दुगनी कीमतों में मिल रही पुस्तकें , 

नया शैक्षणिक सत्र हो गया प्रारंभ, पर क्यों शिक्षा विभाग द्वारा अब तक नहीं आयोजित किया गया पुस्तक मेला

 शहडोल (निशांत संजय गर्ग)। जिले की शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली आए दिन सुर्खियों में रहती है।

नए शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होते ही एक बार फिर शिक्षा विभाग सुर्खियों पर है।

नया सत्र प्रारंभ होते ही समस्त विद्यालयों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है।

विद्यार्थियों को अध्ययन करने हेतु नई पुस्तकों की भी आवश्यकता है।

लेकिन जिस प्रकार पिछले वर्ष पुस्तक मेले का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा किया गया था जिससे अभिभावकों को पुस्तकें क्रय करने में काफी राहत मिली थी।

लेकिन इस वर्ष ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

 सत्र प्रारंभ हुए दो दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक पुस्तक मेले का आयोजन नहीं किया गया।

अभिभावकों के बताएं अनुसार पुस्तक मेले का आयोजन इस बार न होने से अभिभावकों को अपने बच्चों को पुस्तक दिलाने में काफी दिक्कत हो रही है।

महंगे दामों पर पुस्तक क्रय करने को अभिभावक मजबूर हैं।

जब इस संबंध में हमने शहडोल कलेक्टर से बात की तो उनकी प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार रही।

 इनकी प्रतिक्रिया

अभी हमारे पास समय है।

लेकिन मुझे लगता है कि अप्रैल में हम मेले आयोजन कर सकते हैं।

आयोजन किया जाएगा और पिछली बार से ज्यादा अच्छा आयोजन होगा।

मैं शिक्षा विभाग में बात करता हूं । की अप्रैल में पुस्तक मेला संभव है या नहीं। 

===========================

केदार सिंह (कलेक्टर) जिला शहडोल 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.