S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (... शहडोल : मनोहर लाल शर्मा के निधन से शोक संतप्त हुआ शहडोल शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

जयसिंहनगर : महाविद्यालय में नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 312

महाविद्यालय में नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जयसिंहनगर। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में 30 जुलाई 2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के आमंत्रण पर थाना प्रभारी जयसिंहनगर अजय कुमार बैगा व उनके सहयोगी सुरक्षा बल के द्वारा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के समक्ष नशा निषेध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार द्वारा नशे के प्रकार व उनसे हो रही क्षति तथा छात्र-छात्राओं के जीवन पर पड़ रहे दुष्प्रभाव बताए गए। साथ ही सोशल मीडिया एवं इंटरनेट की सावधानी पूर्वक उपयोगिता पर बोलते हुए थाना प्रभारी द्वारा सभी छात्राओं को अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की सीख दी। महाविद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई गयी। साथी छात्रों की विशेष मांग पर महाविद्यालय संचालन समय के बीच सुरक्षा बल द्वारा थाना से महाविद्यालय तक विशेष गस्त की मांग की गयी जिस पर थाना प्रभारी द्वारा छात्रों की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया गया। उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी के साथ-साथ उनके सहयोगी आरक्षकों में जीवन सिंह टेकाम, अनिल गौतम, बृजभान सिंह, महिला आरक्षक खुशबू व सुमित सम्मिलित रहे। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद कैरियर प्रकोष्ठ की संयोजक डॉक्टर प्रमिला वास्केल, सहसंयोजक डॉक्टर अर्चना जायसवाल, प्रोफेसर गजेंद्र परते, डॉक्टर उत्तम सिंह, डॉक्टर लवकुश दीपेंद्र, डॉक्टर यदुवीर मिश्रा, डॉक्टर जसीम अहमद, डॉ मुनौव्वर अली, डॉक्टर प्रीति कुशवाहा, डॉक्टर रागिनी गुप्ता, डॉक्टर मुकेश सिंह, दीपक रानी मिश्रा, जितेंद्र साकेत, अजीत कुशवाहा सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से सहभागी रहे ।कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉक्टर प्रमिला वास्केल व आभार कार्यकम संयोजक क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला द्वारा ज्ञापित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.