S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (... शहडोल : मनोहर लाल शर्मा के निधन से शोक संतप्त हुआ शहडोल शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

धनपुरी : युवा नेता मेहुल श्रीवास्तव बने प्रांत अधिकारी 24 जिलों की बजरंग दल की कमान उनके हाथ

0 369

 

युवा नेता मेहुल श्रीवास्तव बने प्रांत अधिकारी 24 जिलों की बजरंग दल की कमान उनके हाथ

शहडोल / धनपुरी। जिले से उठी एक और तेजस्वी आवाज अब पूरे महाकौशल प्रांत में गूंजेगी! राष्ट्रीय बजरंग दल के जुझारू युवा नेता मेहुल श्रीवास्तव को संगठन की प्रांत स्तरीय बैठक में प्रांतीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब उनका कार्यक्षेत्र सिर्फ शहडोल नहीं, बल्कि 24 जिलों तक विस्तारित हो गया है।

‘शहडोल के प्रवीण तोगड़िया’ के नाम से विख्यात मेहुल श्रीवास्तव को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। जिले भर के नगरों और ग्रामों में लगभग 40 स्थानों पर स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। युवा वर्ग और संगठन के कार्यकर्ता इसे सनातन आंदोलन और राष्ट्रहित की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।

“हमारे युवा भाई-बहनों के भीतर क्रांतिकारी ज्वाला है, जो केवल गर्जना से भी पर्वत को कंपा सकती है। हमारा संगठन पिछले 7 वर्षों से अखंड संकल्प और ज्वाला के साथ हिंदू समाज की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम कर रहा है। अब यह ऊर्जा पूरे महाकौशल में गूंजेगी। हम एक ऐसा सामाजिक नेतृत्व खड़ा करेंगे, जिससे दुनिया जान सके कि भारत की अखंडता यहां के युवाओं की ताकत और हमारे मार्गदर्शकों के अनुभव से है।”

अब मेहुल श्रीवास्तव को न केवल संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है, बल्कि छात्रों के हित और संरक्षण के लिए भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। यह नियुक्ति न केवल उनके नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रति उनके समर्पण का सम्मान भी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.