S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य...

अनूपपुर : साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन भगवान के कथाओं की अमृत रूपी वर्षा का आनंद लेंगे श्रोता

0 805

साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन भगवान के कथाओं की अमृत रूपी वर्षा का आनंद लेंगे श्रोता

 


अनूपपुर। जिले के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम लहसुई कैंप वार्ड नंबर 13 , कोतमा में श्रीमद् भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन आरंभ हुआ है कि में भगवान की कथाओं की अमृत रूपी रस कि वर्षा में लगभग एक सप्ताह श्रोतागण भक्ति में माहौल भगवान की कथाओं का आनंद लेंगे।
जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2025 से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा रस वर्षण का शुभारंभ हुआ है। उक्त कथा आयोजन में ग्राम कोतमा के समस्त नगर निवासियों के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उक्त भागवत कथा में व्यास गद्दी में विराजमान बालकथा व्यास श्री हित उन्नति किशोरी जी के मुखारबिंद से भगवान की अनगिनत लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।

इन तिथियों में है यह पावन प्रसंग

साप्ताहिक श्रीमत भागवत कथा में 17 अगस्त 2025 को भव्य कलश यात्रा देव पूजन एवं महात्म्य कथा पूर्ण हो चुकी है इसके पश्चात इसी क्रम में 18 अगस्त दिन सोमवार को सुखदेव परीक्षित जन्म महाभारत कथा का वर्णन किया गया।
तथा 19 अगस्त दिन मंगलवार को भक्त ध्रुव एवं हरि भक्त प्रहलाद चरित्र समुद्र मंथन कथा का वचन बाल कथा व्यास श्री किशोरी जी के द्वारा किया जाएगा इसी प्रकार 20 अगस्त दिन बुधवार को वामन अवतार एवं कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया जाएगा। इसी क्रम में 21 अगस्त गुरुवार को शाम 4:00 बजे श्री कृष्णा के द्वारा द्वापर युग में की गई बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजा ,अन्नधिवास ,
तथा 22 अगस्त शुक्रवार को महाराश की कथा , रुक्मणी विवाह एवं गोपी संवाद का विस्तार पूर्वक व्याख्यान किया जाएगा। दिनांक 23 अगस्त शनिवार को सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष तथा भागवत चढ़ोत्तरी कथा खंड का विस्तार पूर्वक वर्णन बाल कथा व्यास द्वारा किया जाएगा। अंततः 24 अगस्त रविवार को संगीतमय श्रीमद् भागवत के समापन का दिन रहेगा जिसमें हवन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि भागवत कथा के वचन का समय संध्याकालीन 5:00 बजे से किया जाएगा। जिसमें आयोजन के संचालक कोतमा नगरवासियों के द्वारा श्री हरि के भक्तों एवं समस्त श्रोतागणों से इस भागवत कथा में अधिक से अधिक सम्मिलित होकर पुण्य फल प्राप्त करने हेतु आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.