S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक...

शहडोल / जयसिंहनगर : ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम की ब्लॉक स्तर पर हुई शुरूआत 

0 304

ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम की ब्लॉक स्तर पर हुई शुरूआत 

 

जयसिंहनगर। स्थानीय सांदिपनी विद्यालय सभागार में रविवार 18 जनवरी 2025 को ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन गुप्ता एवं शिक्षक दिवाकर तिवारी ने सामाजिक कार्यों एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नवांकुर संस्था जान्हवी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति दरैन सेक्टर क्रमांक 01 जयसिंहनगर द्वारा किए गए कार्यों के लिए उपस्थित जनसमूह द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक ऋत्विकदास मिश्रा द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान मुख्य रूप से सातिका प्रसाद तिवारी, अधिवक्ता अरुण कुमार गौतम, मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर जयश्री कचेर, राम नारायण पांडेय, भाजपा जिला मंत्री कविता सिंह मार्को, ऋत्विक दास मिश्रा, पवन तिवारी, शिवकुमार तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी गण परामर्शदाता डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला, महेंद्र पाल, सत्यम तिवारी, वर्षा देवी पटेल सहित सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.