S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: यातायात के नियमों का गंभीरता से करे पालन , स्कूली छात्रों को यातायात के नियमों से कराया अवगत

0 121

 

शहडोल (संजय गर्ग) जनपद पंचायत सोहागपुर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय धुरवार में स्कूली छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

जिसमे छात्र छत्राओं को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया एवं उनका सख्ती से पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

 खुद रहे सुरक्षित दूसरों को भी रखे सुरक्षित

 छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए पुलिस सूबेदार अभिनव राय ने बताया गया कि जब भी आप ड्राइव करते है, तो किसी से रेस ना लगाए. यह जरूरी नही कि कोई आपसे आगे निकल गया, तो आप भी उससे आगे निकले और यातायात के नियम को तोड़े. अगर आप यातायात के नियम का पालन करते हुये गाड़ी चलाते है, तो यह आपके साथ साथ दूसरों के लिए भी अच्छा होगा. बहुत ज्यादा और लगातार हॉर्न का उपयोग न करें। उन्होंने लाल लाइट का महत्व बताते हुए कहा कि यातायात के मुख्य तीन संकेतों में से लाल लाइट का मतलब होता है, रुकना. अर्थात् जब भी आप किसी चोराहें से गुजरते हैं तो आपको वहाँ जब लाल लाइट जलती हुई नजर आये तो आपको वहाँ रुकना होगा, पीली लाइट का मतलब होता है चलने के तैयार हो जाना. अर्थात् जब आप लाल लाइट पर रुकते है इसके बाद जब पीली लाइट जलती है तो यह आपको चलने के लिए तैयार हो जाने का संकेत देती है, हरी लाइट : हरी लाइट का मतलब होता है जाना. अर्थात जब सिग्नल में हरी लाइट जलती है तो इसका अर्थ यह है कि आपको इस पर चलना है। 

 वाहन चलाते समय हेलमेट का करे प्रयोग

इसी प्रकार ट्रैफिक पुलिस श्विवेकानंद तिवारी ने भी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि वाहनों का उपयोग करते समय ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट का उपयोग करना चाहिए, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.